Carrot Cake Recipe: इस बार ठंड के मौसम में तैयार करें मीठे में कुछ स्पेशल, घर पर बनाएं स्पंजी और टेस्टी गाजर का केक

Carrot Cake Recipe: अगर आप भी सर्दियों में गाजर के हलवा के अलावा कोई नई रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो गाजर का केक बना सकते हैं. इस केक को घर पर आप आसानी से तैयार कर सकते हैं.

Carrot Cake Recipe: सर्दियों में आप भी घर पर आसानी से तैयार होने वाला डेजर्ट ढूंढ रहे हैं, जिसका स्वाद बच्चों को भी पसंद आए तो गाजर का केक बना सकते हैं. इसे आप लंच या डिनर के बाद सर्व कर सकते हैं. ठंड के मौसम में ताजे गाजर से आप इस केक को तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं गाजर का केक बनाने की आसान विधि. 

गाजर का केक बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? (Ingredients For Carrot Cake)

  • मैदा- 1 कप
  • गाजर- 1 कप कद्दूकस किया हुआ
  • बेकिंग पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • बेकिंग सोडा- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- चुटकी भर
  • चीनी- स्वादानुसार
  • दही- आधा कप
  • तेल- 4 बड़े चम्मच
  • वनीला एसेंस- आधा छोटा चम्मच 
  • दूध- जरूरत के अनुसार
  • काजू- 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ
  • बादाम- 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ
  • किशमिश- 2 बड़े

गाजर का केक कैसे तैयार करें? (How To Make Carrot Cake)

  • गाजर का केक बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में मैदा को छान लें. इसमें आप बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और चुटकी भर नमक को डालकर अच्छी तरह से मिला लें. इसे आप अलग रख दें. 
  • अब आप दूसरे बर्तन में तेल, दही और चीनी को डाल दें. सभी चीजों को अच्छे से फेंट लें. अब आप इस मिश्रण को मैदा वाले बर्तन में डालें और धीरे-धीरे मिला लें. इसके बाद आप वनीला एसेंस और कद्दूकस किया हुआ गाजर को डाल दें. दूध डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और घोल तैयार कर लें. इसमें आप 1 चम्मच बारीक कटा हुआ काजू, बादाम और किशमिश को डाल दें. 
  • अब आप एक केक टिन को लें और इसमें आप तेल को लगा दें. इसमें आप घोल को डाल दें. घोल के ऊपर आप बारीक कटा हुआ काजू और बादाम को डाल दें. 
  • एक कड़ाही को 5 मिनट के लिए ढककर गर्म करें. अब इसमें आप छोटा सा स्टैंड को रख दें. स्टैंड के ऊपर आप केक टिन को रख दें और कड़ाही को ढककर केक को 35-40 मिनट तक पका लें. इसके बाद आप टूथपिक को केक में डालें. अगर ये साफ निकल आए तो आपका केक तैयार है. अगर नहीं तो थोड़ी देर पका लें. इसके बाद केक टिन को ध्यान से निकाल लें और ठंडा होने के बाद आप केक को बाहर निकाल लें.  

यह भी पढ़ें- Mooli-Aloo Sabji Recipe: ठंड के दिनों में जरूर ट्राई करें मूली-आलू की सब्जी, झटपट करें तैयार

यह भी पढ़ें- Palak-Matar Sabji Recipe: ठंड के मौसम में झटपट बनाएं पालक-मटर की सब्जी, लंच के लिए करें तैयार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >