Sooji Cake: स्पंजी, सॉफ्ट और फ्रूटी टेस्ट, आसानी से बनाएं डिलीशियस मैंगों सूजी केक

Sooji Cake: अगर आप मीठे के शौकीन हैं तो ये रेसिपी एक बेहतरीन ऑप्शन है. सूजी और आम से तैयार ये डिश स्नैक टाइम के लिए भी परफेक्ट है. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल से इस मैंगों सूजी केक की आसान रेसिपी.

Sooji Cake: गर्मियों के मौसम की सबसे खास बात होती है मीठे आम का सीजन. इस मौसम में आम की मिठास सभी लोगों का दिल जीत लेती है. आम से ऐसे तो कई चीजों को बनाया जाता है पर क्या आपने आम और सूजी से बने केक को ट्राई किया है? ये केक बच्चों को भी बहुत पसंद आएगा. इस केक में मैदा का इस्तेमाल नहीं होता है. आप इसे सूजी यानी रवा से बनाएं. 

मैंगों सूजी केक बनाने के लिए सामग्री 

  • सूजी– 1 कप
  • पके आम का पल्प- 1 कप
  • दूध- जरूरत के अनुसार
  • चीनी- स्वादानुसार
  • बेकिंग पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • बेकिंग सोडा- आधा छोटा चम्मच
  • तेल- 2-3 बड़े चम्मच
  • इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • काजू- एक चम्मच कटा हुआ
  • बादाम-  एक चम्मच कटा हुआ

यह भी पढ़ें- Rice Chips: चावल से बनाएं ये लाजवाब चिप्स, हर बाइट में क्रंच और स्वाद

मैंगो सूजी केक बनाने की विधि

  • मैंगों सूजी केक बनाने के लिए सबसे पहले आप एक एक बाउल में सूजी को बारीक पीस कर डालें. अब एक आम को लें और इसे धोकर अच्छे से काट लें. आम का पल्प को बारीक पीस कर पेस्ट बना लें.
  • अब इस पेस्ट को आप सूजी में मिक्स करें. इसमें आप पाउडर की हुई चीनी को मिक्स कर दें. सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें. इसमें आप बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा को मिक्स करें. इसमें तेल डालें और मिक्स करें. इसमें इलायची पाउडर को मिक्स करें.
  • अगर ये ज्यादा गाढ़ा है तो इसमें धीरे-धीरे दूध डालकर मिक्स करें जब तक बैटर स्मूद और केक के बैटर जैसा नहीं बन जाए. इसे थोड़ी देर के लिए रेस्ट पर रख दें.
  • केक के बैटर को आप ज्यादा पतला या गाढ़ा नहीं रखना है. अब इस बैटर में कटे हुए काजू, बादाम को मिक्स करें.अब आप केक टिन लें और उसमें हल्का तेल लगाकर चिकना करें और थोड़ा सूजी छिड़क दें जिससे केक चिपके नहीं.
  • आप जिस बर्तन में बना रही हैं उसे गर्म कर लें. अब एक स्टैंंड के ऊपर आप केक टिन को रखें. अब इसे ढककर 45 से 50 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं. केक को चेक करें. अगर ये पक गया है तो आप इसे निकाल लें. इसे ठंडा करें और फिर मनपसंद शेप में काटकर सर्व करें और सभी के साथ इसके टेस्ट को एन्जॉय करें. आप इसके ऊपर आम काटकर सजा भी सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Vegetable Pancake Recipe: नखरे छोड़, बच्चे कर देंगे प्लेट साफ, सूजी से बनाएं वेजिटेबल पैनकेक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >