Oats Idli Recipe: हेल्थ और टेस्ट का परफेक्ट कॉम्बो, जानें घर पर ओट्स इडली बनाने का सबसे आसान तरीका

Oats Idli Recipe: अगर आप अपने दिन की शुरुआत हेल्दी तरीके से करना चाहते हैं तो ओट्स इडली एक परफेक्ट ऑप्शन है. यह स्वाद, सेहत और सुविधा तीनों का बेहतरीन मेल है.

Oats Idli Recipe: ओट्स इडली एक हेल्दी, लो-कैलोरी और फाइबर से भरपूर डिश है जिसे आप ब्रेकफास्ट, लंच या हल्के डिनर के रूप में कभी भी खा सकते हैं. यह ट्रेडिशनल साउथ इंडियन इडली का हेल्दी वर्जन है जिसमें चावल या सूजी के बजाय ओट्स का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप वजन घटा रहे हैं डायबिटीज से जूझ रहे हैं या दिल से जुड़ी बीमारियों से बचना चाहते हैं तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है. ओट्स इडली को नारियल की चटनी, हरी धनिया की चटनी या सांभर के साथ गरम-गरम परोसें. यह नाश्ते में पेट भरने वाला और हेल्दी ऑप्शन है.

दो से तीन लोगों के लिए इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

  • ओट्स – 1 कप भुने और दरदरे पिसे हुए
  • सूजी (रवा) – आधा कप
  • दही – 1 कप (फेंटा हुआ)
  • पानी – आवश्यकतानुसार बैटर बनाने के लिए
  • इनो फ्रूट सॉल्ट – 1 छोटा चम्मच या आधा छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
  • नमक – स्वादानुसार
  • राई (सरसों के दाने) – आधा छोटा चम्मच
  • करी पत्ता – 6-7 पत्ते
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • तेल – 1 छोटा चम्मच तड़का और ग्रीसिंग के लिए
  • कटी हुई सब्जियां – गाजर, शिमला मिर्च, बीन्स आदि ऑप्शनल

ये भी पढ़ें: Malaai Kulfi: घर पर इस तरह बनाएं मुंह में घुल जाने वाली मलाई कुल्फी, जानें आसान रेसिपी

ये भी पढ़ें: Masaledaar Chhole Bhature: रेस्टोरेंट जैसे छोटे भटूरे अब बनेंगे घर पर, बच्चों से लेकर बड़े तक हो जाएंगे उंगलियां चाटने पर मजबूर

ओट्स इडली बनाने का तरीका

  • सबसे पहले ओट्स को ड्राई रोस्ट करें (भूनें) जब तक हल्की खुशबू न आने लगे. फिर ठंडा करके मिक्सर में दरदरा पीस लें.
  • एक मिक्सिंग बाउल में पिसे हुए ओट्स, सूजी और दही मिलाएं. जरूरत अनुसार थोड़ा पानी डालें और गाढ़ा बैटर तैयार करें. इसमें नमक, अदरक, हरी मिर्च और कटी हुई सब्जियां डालें. अब 10–15 मिनट के लिए इसे ढककर रख दें.
  • एक छोटी कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें राई और करी पत्ता डालें. यह तड़का तैयार बैटर में मिलाएं.
  • बैटर में अंत में इनो फ्रूट सॉल्ट डालें और तुरंत मिक्स करें. फिर इस बैटर को चिकनाई लगे इडली सांचों में डालें.
  • इडली स्टीमर या कुकर में 10–12 मिनट तक इडली स्टीम करें. चाकू डालकर चेक करें. अगर चाकू साफ निकले तो इडली तैयार है.

ये भी पढ़ें: Dal Baati Churma: अब घर बैठे चखें राजस्थान की शाही थाली का असली स्वाद, जानें आसान रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >