Sharad Purnima Special Kheer: चांदनी रात में बनाएं शरद पूर्णिमा स्पेशल खीर, जानें बनाने की आसान विधि

Sharad Purnima Special Kheer: हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा का खास महत्त्व है. इस दिन घर पर खीर बनाकर लोग चांदनी रात में रखते हैं और सुबह प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं.

Sharad Purnima Special Kheer: हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा का खास महत्व है. ऐसे में इस साल शरद पूर्णिमा 6 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. शरद पूर्णिमा की चांदनी रात में रखी गई खीर का विशेष महत्त्व है. माना जाता है कि चांदनी रात में रखी खीर अमृत गुणों से भर जाती है, इसलिए इसे प्रसाद के रूप में खाया जाता है. इस दिन खीर बनाने से घर पर सुख-शांति और धन की वृद्धि होने के साथ खुशहाली भी आती हैं. शरद पूर्णिमा की रात को आप घर पर स्पेशल खीर बनाकर परिवार के साथ स्वाद का आनंद ले सकते हैं. चलिए जानते हैं इस आर्टिकल में शरद पूर्णिमा स्पेशल खीर बनाने की रेसिपी. 

शरद पूर्णिमा स्पेशल खीर बनाने के लिए सामग्री 

  • खीर के चावल – आधा छोटा कप 
  • दूध – 2 लीटर 
  • ड्राई फ्रूट -काजू, किशमिश, बादाम 
  • केसर के धागे – दूध में भिगोए हुए 
  • चीनी – स्वादानुसार 

यह भी पढ़े: Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा पर घरों में खीर क्यों बनाई जाती है? जानें इसका धार्मिक महत्व

यह भी पढ़ें- Navratri Vrat Special Recipe: नवरात्रि में बिना लहसुन-प्याज के बनाएं ये स्पेशल व्रत रेसिपी, खाने वाले बार-बार बनाने की करेंगे डिमांड

शरद पूर्णिमा स्पेशल खीर बनाने की विधि

  • सबसे पहले दूध को गाढ़ा होने तक धीमी आंच पर उबालते रहें, इसे आधा हो जाने तक उबालें. 
  • अब इसमें अच्छे से चावल को धोकर डालें. इसे बीच-बीच में चलाते रहें, जिससे चावल बर्तन के नीचे चिपके नहीं. 
  • चावल अच्छे से नरम हो जाने के बाद उसमें चीनी, इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डालें. 
  • इसे 8-10 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दें, जब तक खीर गाढ़ी और क्रीमी न हो जाए. 
  • अब इसमें ऊपर से केसर के धागे डालें और फिर गैस से उतार दें. 
  • अब तैयार है शरद पूर्णिमा स्पेशल खीर. 

यह भी पढ़े: Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा की रात चांदनी में रखेंगे खीर, यहां देखें ईजी रेसिपी

यह भी पढ़े: Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा की रात इन मंत्रो से करें मां लक्ष्मी की आराधना, मिलेगी विशेष कृपा  

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >