Sharad Purnima 2023 Kheer Recipe: शरद पूर्णिमा पर बनाएं खीर, यहां बनाएं आसान रेसिपी

Sharad Purnima 2023 Kheer Recipe: इस साल कल शनिवार 28 अक्टूबर 2023 को शरद पूर्णिमा है. शारदीय नवरात्रि खत्म होने के बाद शरद पूर्णिमा आती है, जिसका विशेष महत्व होता है. इस बार शरद पूर्णिमा की खीर को बनाने के लिए हम आपके लिए लेकर आए हैं एक नया ट्विस्ट.

Sharad Purnima 2023, Kheer Recipe: इस साल कल शनिवार 28 अक्टूबर 2023 को शरद पूर्णिमा है. शारदीय नवरात्रि खत्म होने के बाद शरद पूर्णिमा आती है, जिसका विशेष महत्व होता है. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, शरद पूर्णिमा के दिन चांद रातभर अपनी चांदनी से अमृत की वर्षा करता है. मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात खुले आसमान के नीचे खीर रखी जाती है, जिसमें ओस के कण के रूप में अमृत की बूंदे खीर के बर्तन में गिरती हैं। इस खीर को अमृत माना जाता है और प्रसाद के तौर पर ग्रहण किया जाता है.

इस बार शरद पूर्णिमा की खीर को बनाने के लिए हम आपके लिए लेकर आए हैं एक नया ट्विस्ट जो हेल्दी भी है और स्वादिष्ट भी. इससे आपके समग्र स्वास्थ्य में वृद्धि हो सके. इसलिए हम आपके लिए लाए हैं खास खीर की रेसिपी.

मान्यता है कि चांद से इसमें अमृत वर्षा होती है और सुबह इस खीर को खाने से मां लक्ष्मी का कृपा बरसती है. आप भी चावल की खीर की इस रेसिपी के साथ घर पर इस बनाकर ट्राई कर सकते हैं. आइए आपको बताते हैं इसकी आसान रेसिपी के बारे में.

चावल की खीर बनाने के लिए सामग्री

  • 5 कप दूध (फुल क्रीम)

  • 1/4 कप चावल

  • 1/2 कप चीनी

  • 10-15 किशमिश

  • 4 हरी इलायची

  • 10-12 बादाम (टुकड़ों में कटे हुए)

चावल की खीर बनाने की वि​धि

  • सबसे पहले पैन में चावल और दूध को उबाल लें.

  • हल्की आंच पर तब तक पकाएं जब तक चावल पक न जाए और दूध गाढ़ा न हो जाए.

  • इसके बाद इसमें इलायची पाउडर, चीनी और किशमिश मिलाएं.

  • इसे लगातार तब तक चलाएं जब तक चीनी पूरी तरह न घुल जाए.

  • गार्निशिंग के लिए बादाम और पिस्ता का इस्तेमाल करें.

शरद पूर्णिमा की खीर में दे ट्विस्ट

इस बार शरद पूर्णिमा की खीर को बनाने के लिए हम आपके लिए लेकर आए हैं एक नया ट्विस्ट जो हेल्दी भी है और स्वादिष्ट भी. इससे आपके समग्र स्वास्थ्य में वृद्धि हो सके. इसलिए हम आपके लिए लाए हैं खास खीर की रेसिपी. जिसमें ब्राउन राइस का इस्तेमाल किया गया है. इसमें मिठास के लिए चीनी की बजाए हम गन्ने का रस इस्तेमाल करने वाले हैं.जो मिठास का एक प्राकृतिक विकल्प है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >