व्रत, भोग और स्वाद तीनों के लिए परफेक्ट है मलाई कोकोनट लड्डू, बस 10 मिनट में होगा तैयार

Sawan Recipe: सावन के पवित्र महीने में बनाएं सिर्फ 10 मिनट में तैयार होने वाला मलाई कोकोनट लड्डू. यह स्वादिष्ट और सात्विक मिठाई व्रत, भोग और प्रसाद तीनों के लिए एकदम परफेक्ट है. जानें इसे बनाने का तरीका.

Sawan Recipe, Malai Coconut Ladoo: सावन का महीना न सिर्फ भक्ति और हरियाली का प्रतीक होता है, बल्कि घर की रसोई में भी कुछ खास पकवानों की खुशबू बिखेरता है. खासकर सोमवार को लोग प्रसाद या व्रत के लिए कुछ ऐसा बनाते ही हैं जिससे पवित्रता भी भंग न हो और खाने में टेस्टी भी लगे. ऐसे में अगर आप भी इस सोमवार पूजा के लिए कुछ मीठा और खास बनाना चाह रहे हों जो जल्दी तैयार होने के साथ हेल्दी भी हो और सबको पसंद आए. तो मलाई कोकोनट लड्डू आपकी थाली में मिठास घोल सकता है.

क्यों खास है सावन में ये मिठाई?

सावन में कई लोग व्रत रखते हैं या सात्विक भोजन करते हैं. ऐसे में दूध, नारियल और मलाई से बना लड्डू पूरी तरह सात्विक होता है और भगवान शिव को भोग लगाने के लिए भी उपयुक्त है.

Also Read: Sawan Recipe: व्रत में बनाएं स्वादिष्ट फलहारी आलू पराठे, जानें आसान रेसिपी यहां

सामग्री

ताजी मलाई – 1 कप
नारियल का बुरादा (सूखा या फ्रेश) – 2 कप
कंडेन्स्ड मिल्क – ½ कप
इलायची पाउडर – ½ टीस्पून
बारीक कटे ड्राय फ्रूट्स – 2 टेबलस्पून (वैकल्पिक)
घी – 1 टीस्पून

मलाई कोकोनट लड्डू बनाने की आसान तरीका

  • पैन में घी गर्म करें और उसमें ताजी मलाई डालकर मध्यम आंच पर चलाते रहें.
  • जब मलाई हल्की गाढ़ी हो जाए तो उसमें कंडेन्स्ड मिल्क डालें और अच्छे से मिलाएं.
  • अब इसमें नारियल का बुरादा धीरे-धीरे डालें और लगातार चलाते रहें ताकि मिश्रण गाढ़ा हो जाए.
  • अब इलायची पाउडर और ड्राय फ्रूट्स डालें फिर 2-3 मिनट तक भून लें
  • जब मिश्रण पैन छोड़ने लगे और लड्डू बनाने लायक ठोस हो जाए, तो गैस बंद कर दें.
  • थोड़ा ठंडा होने पर हाथों में घी लगाकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें.
  • ऊपर से थोड़ा नारियल बुरादा छिड़क दें और मनचाहे आकार दें.

Also Read: Malai Rabdi Recipe: गाढ़ी मलाई और ड्राई फ्रूट्स से तैयार करें परफेक्ट रबड़ी, जानें मुंह में पानी ला दने वाली रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >