Sawan Mehndi Designs 2025: इस सावन पाएं भगवान शिव का आशीर्वाद, जरूर ट्राय करें ये यूनीक मेहंदी डिजाइन

Sawan Mehndi Designs 2025: सावन में अपने हाथ पर सजाएं शिव-पार्वती और त्रिशूल-डमरू जैसे आध्यात्मिक मेहंदी जैसे डिजाइन्स, जिनमें छिपी है आस्था, भक्ति और सौंदर्य का खूबसूरत संगम.

Sawan Mehndi Designs 2025: सावन का पावन महीना भगवान शिव की आराधना का सर्वोत्तम समय होता है. इस दौरान महिलाएं उपवास, व्रत और पूजन के साथ-साथ अपने हाथों में सुंदर और भक्तिमय मेहंदी रचाती हैं. क्योंकि यह सिर्फ पूजा और उपवास का महीना नहीं, बल्कि आस्था और सौंदर्य को एक साथ जीने का अवसर है. ऐसे में आइए जानते हैं कुछ खास शिव-थीम आधारित मेहंदी डिजाइन्स, जो आपकी भक्ति को भी दर्शाएंगे और आपके हाथों को भी सजाएंगे.

त्रिशूल-डमरू शिव मेहंदी डिजाइन

त्रिशूल-डमरू शिव मेहंदी पैटर्न एक आध्यात्मिक और पारंपरिक मेहंदी डिजाइन है, जो भगवान शिव की प्रतीकात्मकता और भक्ति से प्रेरित होता है. यह डिजाइन न केवल सौंदर्य के लिए होता है, बल्कि इसमें श्रद्धा, शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का गहरा भाव भी छिपा होता है.

त्रिशूल-डमरू शिव मेहंदी डिजाइन

अर्धनारीश्वर मेहंदी डिजाइन

इस डिजाइन में दोनों हथेलियों पर आधे-आधे चेहरे बने हैं, एक तरफ भगवान शिव और दूसरी तरफ देवी पार्वती. जब दोनों हथेलियां साथ आती हैं, तो ये “अर्धनारीश्वर” यानी कि भगवान शिव और देवी शक्ति का संयुक्त रूप बनता है.

अर्धनारीश्वर मेहंदी डिजाइन

गौरी पूजन मेहंदी डिजाइन

इस डिजाइन में एक स्त्री आकृति दिखाई गई है जो शिवलिंग पर जल चढ़ा रही है. यह गौरी माता के पूजन का प्रतीक हो सकता है. साथ ही बाजू में गाय (गौ माता) की आकृति बनी है, जो हिन्दू धर्म में पवित्रता और समर्पण की प्रतीक मानी जाती है.

गौरी पूजन मेहंदी डिजाइन

महादेव ब्लेसिंग विद फ्लोरल फ्यूजन

हाथों पर भगवान शिव की छवि, जटाएं, त्रिशूल, डमरू और हर हर महादेव लिखा गया है. यह मेहंदी डिजाइन शिव भक्ति और आस्था का प्रतीक है.साथ ही हथेली के निचले हिस्से में फ्लोरल, बेल-पैटर्न और जाल डिजाइन है, जो उसे एक ट्रेडिशनल टच देता है.

महादेव ब्लेसिंग विद फ्लोरल फ्यूजन

शिव पार्वती विवाह मेहंदी डिजाइन

बाएं हाथ में भगवान शिव और माता पार्वती की सुंदर जोड़ी को दर्शाया गया है, जो विवाह के पवित्र मिलन और प्रेम का प्रतीक है.

शिव पार्वती विवाह मेहंदी डिजाइन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >