Sarees of India: Bansarsi से लेकर Chanderi Silk भारत के विभिन्न क्षेत्रों की साड़ियां लुभाएंगी आपका मन

Sarees of India: भारत दुनिया का इकलौता ऐसा देश है, जहां हर सौ किलोमीटर के बाद खान-पान, रहन-सहन, कपड़े-लत्ते और भाषा बदल जाती है. हमारे देश के हर राज्य की अपनी अलग पहचान है. यहां हर साल लाखों की तादाद में विदेश से लोग घूमने आते हैं. तो देखते हैं, राज्यों की पारम्पारिक साड़ियां जो आपका दिल छू लेगी.

असम सिल्क

असम प्राचीन काल से ही उच्च गुणवत्ता वाले रेशम के उत्पादन के लिए जाना जाता था. बुनाई का शिल्प रेशम के उत्पादन के साथ-साथ चलता है. मूगा रेशम असम के लिए स्थानिक रेशमकीट एंथेरिया एसामेंसिस का उत्पाद है .

बनारसी सिल्क

जब भी सिल्‍क की बात आती है, तो हमारे जहन में बनारसी सिल्‍क का नाम सबसे पहले आता है. कई लोग तो सिल्‍क का मतलब ही बनारसी सिल्‍क समझते हैं. हालांकि, बनारसी सिल्‍क में भी एक नहीं कई वैरायटीज आती हैं। इस बात का ज्ञान बहुत ही कम महिलाओं को होता है और जब वह बाजार में बनारसी सिल्‍क साड़ी खरीदने जाती हैं

बांधनी साड़ी

बांधनी साड़ी मुख्यत: राजस्थान की एक कला है. ये साड़ी कई सालों से फैशन में बनी हुई हैं. बता दें ‘बंधनी’ शब्द को संस्कृत के ‘बंदा’ शब्द से लिया गया है, जिसका अर्थ है ‘टू टाई’. बांधनी टाई और डाई टेक्सटाइल का ही एक प्रकार है, जो कपड़े को प्लीट्स और बाइंडिंग में पिंच करके तैयार किया जाता है.

भागलपुरी सिल्क साड़ी

भागलपुरी सिल्क साड़ी की पहचान बढ़ती जा रही है. अब अधिकांश महिलाएं बनारस और सूरत नहीं, बल्कि भागलपुरी सिल्क साड़ी पहनना चाहती हैं. नई-नई डिजाइन में खूबसूरत साड़ियां तैयार हो रही हैं. इस कारण महिलाओं में भागलपुरी साड़ी का क्रेज बढ़ा है. स्थानीय दुकानों में भी सिल्क की कई वेरायटी की साड़ियां बिक रही हैं.

कांथा साड़ी

कांथा भारतीय कढ़ाई की सबसे प्राचीन कला है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसके समृद्ध इतिहास का पता आप पहले और दूसरी AD से लगा सकती हैं. इस कढ़ाई को करने का उद्देश्य यह था कि पुराने कपड़ों और मटेरियल को फिर से इस्तेमाल किया जा सके और उनसे कुछ नायाब बनाया जा सके. इसने महिलाओं की कल्पनाओं को मुक्त शासन दिया.

चंदेरी साड़ी

अगर आप प्लेन साड़ी पहनने की शौकीन हैं, तो कुछ इस तरह के केवल बॉर्डर वर्क वाली चंदेरी साड़ी पहन सकती हैं. इस तरह की साड़ी देखने में बेहद सोबर दिखाई देती है. साथ ही आप इस तरह की साड़ी को किसी भी छोटे-मोटे फंक्शन के लिए पहन सकती हैं. इस तरह की साड़ी को नया लुक देने के लिए आप चाहे तो स्लीवलेस ब्लाउज को वियर कर सकती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >