Samudra Shastra: क्यों फड़कती है महिलाओं की बायीं आंख? जानें इसके पीछे क्या है छिपा हुआ राज

Samudra Shastra: समुद्र शास्त्र के अनुसार महिलाओं में बायीं आंख का फड़कना कोई आम घटना नहीं है. ऐसा होने के पीछे कई छुपे राज हो सकते सकते हैं और साथ ही परिणाम भी.

Samudra Shastra: हमारे शरीर के अंगों का फड़कना कोई बड़ी बात नहीं है. ऐसा कई कारणों से हो सकता है. यह हमारा मानना हो सकता है लेकिन, अगर इस सामान्य सी लगने वाली घटना को हम समुद्र शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र से जोड़कर देखें तो यह बिलकुल भी सामान्य नहीं है. मान्यताओं के अनुसार जब ऐसा होता है तो यह आने वाले कल की तरफ इशारा करता है. आज हम इस आर्टिकल में आपको महिलाओं की बायीं आंख फड़कने के पीछे के मुख्य कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं. बता दें जब महिलाओं की बायीं आंख फड़कती है तो यह शुभ संकेतों की तरफ इशारा करता है. मान्यताओं के अनुसार जब एक महिला की बायीं आंख फड़कती है तो इसे बेहद ही सौभाग्यशाली माना जाता है. जब एक महिला की बायीं आंख फड़कने लगे तो यह संभव है कि जल्द ही कोई शुभ समाचार मिले या फिर जीवन में कुछ अच्छा हो. चलिए महिलाओं में बायीं आंख के फड़कने के पीछे के रहस्यों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

बायीं आंख फड़कने के पीछे क्या है राज?

जैसा की हमने आपको पहले भी बताया कि महिलाओं में बायीं आंख का फड़कना बेहद ही शुभ माना जाता है. जब ऐसा हो तो पूरी संभावना है कि आपके जीवन में आर्थिक लाभ हो, कोई शुभ समाचार मिले या फिर जीवन में बड़ी सफलता हाथ लगे. कई बार बायीं आंख के फड़कने से आपको नौकरी में तेजी से तरक्की भी मिलने लगती है. बायीं आंख फड़कने से आपको सिर्फ नौकरी में ही नहीं बल्कि बिजनेस में भी तरक्की मिलने की संभावना बढ़ जाती है. कई बार ऐसा होने की वजह से आपके घर विवाह और बच्चे के जन्म होने की संभावना भी बढ़ जाती है. ऐसा होने की वजह से रुके हुए कामों के पूरे होने के साथ ही समाज में मान-सम्मान बढ़ने की संभावना भी बढ़ जाती है.

वास्तु टिप्स से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: क्या आपको दरवाजे के पीछे टांगने चाहिए कपड़े? क्या होता है जब आप करते हैं ऐसा?

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: दूसरों के घर से लायी गयी ये चीजें अपने साथ लेकर आती है दरिद्रता और बर्बादी, टूटकर बिखर जाता है परिवार

बायीं आंख फड़कने पर क्या करें?

अगर आपकी बायीं आंख फड़क रही है तो ऐसे में आपको घर के मंदिर में एक दीया जला देना चाहिए. इसके साथ ही आपको मां लक्ष्मी के लिए खीर का भोग तैयार कर चढ़ाना चाहिए. केवल यहीं नहीं, आपको भगवान गणेश को पान के पत्ते भी चढ़ाने चाहिए. इसके अलावा आप अगर चाहें तो भगवान विष्णु को तुलसी के पत्ते भी चढ़ा सकते हैं. केवल यहीं नहीं, बायीं आंख फड़कने से आप तुलसी के पौधे के पास घी का दीया भी जला सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: पैसे गिनते-गिनते थक जाएंगे आप, घर में रखा यह पौधा आपको बना देगा अरबपति

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >