खुशी को मत टालिए – पढ़ें सद्गुरु के अनमोल संदेश, कैसे हर दिन उत्सव की तरह जिएं

सद्गुरु के अनुसार खुशी कोई उपलब्धि नहीं बल्कि जीवन की प्राकृतिक अवस्था है, सही नजरिया अपनाकर और वर्तमान में जीकर हर दिन को उत्सव की तरह जिया जा सकता है। जानिए खुशहाल जीवन के लिए सद्गुरु के प्रेरणादायक विचार.

Sadhguru Quotes: जीवन की भागदौड़ में लोग इतने उलझ जाते है कि अक्सर खुशी को भविष्य के लिए टाल देते हैं- जब सब ठीक होगा तब खुश होंगे. लेकिन सद्गुरु का कहना है कि खुशी कोई उपलब्धि नहीं, बल्कि जीवन की प्राकृतिक अवस्था है. उनका यह संदेश लोगों को वर्तमान में जीने और हर पल को उत्सव मानने की प्रेरणा देता है.

खुशी कोई लक्ष्य नहीं – सद्गुरु के ये विचार बदल देंगे आपकी सोच (Sadhguru Quotes)

सद्गुरु के अनुसार, खुशी को किसी उपलब्धि से जोड़ना सबसे बड़ी गलती है. यदि आप हर दिन को मुस्कान के साथ शुरू करें, तो जीवन अपने आप उत्सव बन सकता है. सुबह उठते ही यह महसूस करना कि आप जीवित हैं-यह अपने आप में एक बड़ा चमत्कार है.

नजरिया बदलिए, जीवन बदल जाएगा

हर दिन लाखों लोग इस दुनिया से विदा हो जाते हैं, ऐसे में जीवित होना ही एक दुर्लभ अवसर है. सूरज का उगना, फूलों का खिलना और प्रकृति का संतुलन हमें यह याद दिलाता है कि जीवन कितना सुंदर और व्यवस्थित है.

एक छोटी सी नकारात्मक सोच भी पूरे दिन के अनुभव को खराब कर सकती है. सद्गुरु बताते हैं कि हमारा दुख अक्सर परिस्थितियों से नहीं, बल्कि हमारी सोच और नजरिए से पैदा होता है.

जब हम अपने जीवन को ब्रह्मांड के विशाल पैमाने पर देखते हैं, तो हमारी समस्याएं छोटी लगने लगती हैं. रोज सिर्फ 5 मिनट खुद के साथ बिताकर अपने नजरिए को संतुलित करना मानसिक शांति और खुशी ला सकता है.

यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही करें ये 4 काम, आलस और नेगेटिविटी हमेशा के लिए होगी खत्म – सद्गुरु

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >