घर पर बनाएं स्वादिष्ट और कुरकुरे साबूदाना पापड़, पूनम ने शेयर की रेसिपी

Sabudana Papad: साबूदाना से कई तरह की रेसिपी को तैयार किया जाता है. इससे आप चीला, खीर, वड़ा या खिचड़ी बना सकते हैं. लेकिन क्या आपने साबूदाना के पापड़ का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आप इसे जरूर ट्राई करें. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.

Sabudana Papad: गर्मियों की शुरुआत में अधिकतर घरों में पापड़ बनाया जाता है. अगर आप चावल-दाल के साथ तरह-तरह के पापड़ का स्वाद लेना पसंद करते हैं, तो साबूदाना पापड़ को जरूर ट्राई करें. साबूदाना पापड़ को घर पर बनाना भी आसान है. इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी. थोड़ी सी मेहनत के बाद आप घर पर ही कुरकुरे और स्वादिष्ट पापड़ का मजा ले सकते हैं. आप चाहें तो इसे चाय के साथ सर्व कर सकते हैं. अगर शाम में आपका कुछ क्रिस्पी खाने का मन हो तो आप पापड़ को खा सकते हैं. अगर आप भी साबूदाना पापड़ बनाने का सोच रहे हैं तो इस आर्टिकल में इसे बनाने के बारे में जान पाएंगे. इस रेसिपी को इंस्टाग्राम अकाउंट @poonamscookery_ पर शेयर किया गया है. 

साबूदाना पापड़ बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • अजवाइन
  • जीरा
  • पानी
  • साबूदाना- 1 कप
  • नमक- स्वादानुसार
  • चिली फ्लेक्स

साबूदाना पापड़ को कैसे तैयार करें?

  • साबूदाना पापड़ बनाने के लिए आप साबूदाना को पानी में तीन से चार घंटे तक भिगो दें.
  • एक बड़े बर्तन में पानी डालें. फिर नमक, जीरा और अजवाइन डाल दें. पानी में जब अच्छे से उबाल आ जाए तब आप इसमें साबूदाना को मिक्स कर दें. इसे आप 15-20 मिनट के लिए पका लें. मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो जाए तब आप इसमें चिली फ्लेक्स को डाल दें और मिक्स कर लें. फिर गैस बंद कर दें.  
  • मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें.  
  • अब एक प्लास्टिक शीट को बिछा दें. एक बड़े चम्मच की मदद से मिश्रण को गोल गोल फैला लें. इसे आप अच्छे से सुखा लें.
  • जब खाने का मन हो तो तेल में डालकर इसे फ्राई कर लें और फिर सर्व करें. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >