चावल के आटे से बनाएं टेस्टी नाश्ता, फॉलो करें ये आइडियाज

Rice Flour Recipe Ideas: ब्रेकफास्ट में हम अक्सर गेहूं के आटे का इस्तेमाल करके रोटी, पराठा या पूरी तैयार करते हैं. ऐसे में आप इस आर्टिकल की मदद से जान सकते हैं चावल के आटे से बनने वाले नाश्ते के लिए कुछ रेसिपीज.

Rice Flour Recipe Ideas: हम अक्सर डोसा, चीला या इडली बनाने के लिए चावल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसके लिए चावल को भिगोना या पेस्ट बनाना पड़ता है, जो कभी-कभी ज्यादा समय ले लेता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि चावल के आटे से भी आप स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट तैयार कर सकते हैं? इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे चावल के आटे से बनने वाली कुछ टेस्टी ब्रेकफास्ट आइडियाज. जिसे आप घर पर आसानी से बनाकर सबको परोस सकते हैं. 

आटे की रोटी बनाएं 

आप गेहूं के आटे के बजाय चावल के आटे से भी रोटी तैयार कर सकते हैं. इसे घर पर बनाने के लिए चावल का आटा लें, इसमें थोड़ा नमक और गर्म पानी मिलाकर नरम आटा गूंथ लें. फिर छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेलें और तवे पर अच्छे से सेंक लें. 

डोसा बनाएं

चावल के आटे से बना डोसा नाश्ते के लिए बेस्ट आइडिया है. चावल का आटा और उड़द दाल का बैटर तैयार करें और इसे अच्छे से फर्मेंट होने दें. तवे को गर्म करके बैटर फैलाएं और हल्का सुनहरा होने तक सेंकें. इसे नारियल की चटनी, सांभर या पसंद की किसी भी डिप के साथ सर्व करें. 

इडली तैयार करें 

चावल का आटा और उड़द दाल का बैटर मिलाकर और फर्मेंटेड बैटर तैयार करें. इसे इडली स्टैंड में डालकर स्टीम करें. स्टीम हो जाने के बाद इसे निकालकर किसी भी चटनी या सांभर के साथ नाश्ते में सर्व करें. 

चीला बनाएं 

चावल के आटे से आसानी से चीला तैयार किया जा सकता है. इसके लिए चावल का आटा लें और उसमें थोड़ा पानी, नमक और हरी मिर्च डालकर पतला बैटर तैयार करें. तवे को गरम करें, थोड़ा तेल लगाकर बैटर फैलाएं और धीमी आंच पर दोनों तरफ हल्का सुनहरा होने तक सेकें. इसे निकालकर अपनी पसंद की सब्जी के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Potato Ring Recipe: रोज का आलू अब नहीं रहेगा सिंपल, झटपट बनाएं चटपटी पोटैटो रिंग्स

यह भी पढ़ें: Moringa Chutney Recipe: टमाटर-धनिया नहीं, अब रोटी और चावल के साथ बनाएं मोरिंगा की चटनी 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >