Relationship Tips: रिश्ते को बर्बादी की ओर ले जाएगा आपका ये कदम, एक झटके में खत्म होगा सालों पुराना प्यार

Relationship Tips: रिश्ते में कम्यूनिकेशन गैप के अलावा, भी कुछ और भी बाते होती हैं, जो कि रिश्ते को खत्म कर देने का काम करता है.

Relationship Tips: सालों साल इमारत मजबूत रहे, इसके लिए नींव का मजबूत होना जरूरी है, उसी तरह रिश्ता भी होता है. रिश्ते में प्यार होना नींव की तरह होता है, जो कि रिश्ते को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी होता है. हालांकि, इसके यह बातचीत पर निर्भर करता है. अगर एक बार कम्यूनिकेशन गैप हुआ तो रिश्ते में दरार आना शुरू हो जाता है. ऐसे में कम्युनिकेशन गैप से बचना चाहिए. इसके अलावा, हम जब भी बात करें अच्छे लहजे और शब्दों के सही चुनाव को ध्यान में रखना जरूरी होता है. ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिसे भूलकर भी अपने पार्टनर से शेयर नहीं करना चाहिए. ये बातें जहर की तरह काम करती हैं, जो कि रिश्ते को खत्म करने का काम करती हैं.

  • रिश्ते को लंबे समय तक चलाकर रखने के लिए पार्टनर की तुलना करने से बचना चाहिए. जिस दिन आप अपने पार्टनर की तुलना की उसी दिन से रिश्ते में दरार आने लगेगी.

यह भी पढ़ें: Relationship Tips: रिश्ते में जहर घोलने का काम करती हैं पार्टनर की ये आदतें, प्यार में पड़ने से पहले जरूर कर लें चेक

  • अगर आप चाहते हैं कि पार्टनर से प्यार बना रहे, तो जीवनसाथी को किसी भी प्रकार की धमकी देने से बचें. पार्टनर को छोड़कर जाने या ऐसी धमकी जिससे आप अपने पार्टनर को झुकने के लिए मजबूर कर दें. इन चीजों से बचना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं, तो यह रिश्ते के लिए बहुत ही घातक रहेगा.
  • कुछ पार्टनर ऐसे होते हैं जो कि रिश्ते को अपने कंट्रोल में रखना चाहते हैं. वे चाहते हैं कि रिलेशनशिप में जो भी कुछ हो, उन्हीं के अनुसार चले. हालांकि, इन आदतों से रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाता है. ऐसे में इस आदत को जितनी जल्दी हो सके त्याग देना चाहिए. आप जितना ईमानदार रहेंगे, रिलेशनशिप उतना लंबा चलेगा.

यह भी पढ़ें: Relationship Tips: रिश्तों में मिश्री की तरह मिठास घोलेगी ये 5 बातें, पार्टनर को और भी करीब करेंगे महसूस

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >