इन लोगों के लिए जहर है कच्चा प्याज, ये हैं इसके 6 नुकसान

Raw Onion Side Effects: कच्चा प्याज स्वाद बढ़ाने के साथ कई सेहत समस्याओं का कारण बन सकता है. जानिए गैस, बदबू, एलर्जी और ब्लड शुगर पर इसके 6 बड़े नुकसान क्या क्या हैं.

Raw Onion Side Effects: गर्मियों के दिनों में लोग लू से बचने के लिए लोग प्याज का सेवन करते हैं. खुद डॉक्टर्स भी इसे सलाद के रूप में खाने की सलाह देते हैं. इसमें कोई दो राय नहीं है कि कच्चा प्याज खाने से पाचन में सुधार और इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद मिलती है. इसके अलावा भी कई फायदे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कच्चा प्याज हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता? कई बार ये सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है. तो आइए जानें कच्चा प्याज खाने के नुकसान क्या क्या हो सकते हैं.

कच्चे प्याज के बदबू को माउथफ्रेशनर से भी छुपाना मुश्किल

कच्चा प्याज खाने के बाद सांस से तीखी गंध आने लगती है, जिसे माउथफ्रेशनर से भी छुपाना मुश्किल होता है. इस वजह से ऑफिस, इंटरव्यू, मीटिंग या सोशल गैदरिंग में शर्मिंदगी का कारण बन सकता है.

हो सकती है पेट से जुड़ी कई समस्याएं

प्याज में फ्रुक्टन नामक एक कार्बोहाइड्रेट होता है, जो पचने में भारी होता है. इससे गैस, पेट फूलना और अपच जैसी समस्याएं हो सकती है, खासकर उन लोगों के लिए जो इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) से पीड़ित हैं.

Also Read: Numerology: बचपन में संघर्ष, जवानी में ऐशो-आराम! इस मूलांक में जन्मे लोगों की अचानक बदल जाती है तकदीर

कच्चा प्याज खाने से एसिड रिफ्लक्स और हार्टबर्न की समस्याएं हो सकती है

कच्चा प्याज एसिडिक होता है और पेट की एसिडिटी बढ़ जाती है इससे हार्टबर्न (सीने में जलन), एसिड रिफ्लक्स और खट्टी डकार जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

कुछ लोगों को हो सकती आंखों में जलन की समस्याएं

कुछ लोगों को प्याज से एलर्जी हो सकती है, जिससे त्वचा पर खुजली, सूजन या आंखों में जलन हो सकती है. ज्यादा मात्रा में इसे खाने पर छींक आने या आंखों में पानी आने की आम शिकायतें आज जाती है.

ब्लड शुगर पर पड़ सकता है असर

कच्चा प्याज ब्लड शुगर को कम कर सकता है, जो शुगर के मरीजों के लिए अच्छा है. लेकिन यदि कोई पहले से लो शुगर की दवाएं ले रहा हो, तो इसका अत्यधिक सेवन शुगर को खतरनाक स्तर तक गिरा सकता है.

दांत और मसूड़ों की समस्या

लगातार कच्चा प्याज खाने से मुंह में बदबू और मसूड़ों में जलन हो सकती है. अगर ठीक से मुंह की सफाई न की जाए तो इससे दांतों में बैक्टीरिया पनप सकता हैं.

Also Read: किचेन की चीजों से बनाए हर्बल Sunscreen, शहनाज हुसैन की ये विधि करें ट्राई, धूप को बोलें बाय-बाय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >