Rare Baby Girl Names: घर पर एक बेटी का जन्म होते ही पूरे परिवार में खुशियों की लहर सी दौड़ जाती है. घर और परिवार वालों को ऐसा महसूस होता है जैसे उनकी कोई मन्नत पूरी हो गयी हो. बच्ची की पहली किलकारी सुनते ही माता-पिता सबकुछ भूल जाते हैं. यह जितना प्यारा एहसास होता है उतनी ही इसमें जिम्मेदारियां भी होती हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी है इस नन्हीं सी जान के लिए एक नाम का चुनाव करना. आजकल हर माता-पिता की यह चाहत होती है कि उनकी लाडली का नाम बिल्कुल हटके, छोटा सा और डीप मीनिंग वाला हो, जो उसे पूरी दुनिया में एक बिलकुल ही अलग पहचान दे सके. अगर आपके घर पर भी एक बेटी का जन्म हुआ है, तो आज की यह आर्टिकल आपके काम की होने वाली है. आज हम आपकी बेटी के लिए कुछ बहुत ही कम सुने गए नामों की एक लिस्ट लेकर आए हैं. ये सभी नाम सुनने में जितने मॉडर्न और स्वीट हैं, इनके अर्थ भी उतने ही खूबसूरत हैं. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर.
आपकी बेटी के लिए बेहद ही कम सुने गए खूबसूरत नाम
- आद्विका: इस नाम का मतलब होता है अद्वितीय या जिसके जैसा कोई दूसरा न हो.
- अनाविका: इस नाम का मतलब होता है शांतिप्रिय या सौम्य.
- अनविया: इसका अर्थ होता है ज्ञान की देवी या जो सब पर कृपा करे.
- आरिका: इस नाम का मतलब होता है सुंदर या कमल का फूल.
- इनाया: यह एक बेहद कोमल सा नाम है जिसका अर्थ होता है सहानुभूति या ईश्वर का उपहार.
- इवांका: इसका अर्थ होता है ईश्वर का उपहार.
- इशानी: भगवान शिव की पत्नी यानी माता पार्वती को इशानी कहा जाता है. ट्रेडिशनल होते हुए भी यह नाम बेहद ही यूनिक है.
- कायरा: सुनने में बेहद मॉडर्न लगने वाले इस नाम का मतलब होता है शांतिपूर्ण या अनोखी.
- गाम्या: इस सुंदर नाम का मतलब होता है सुंदर भाग्य या पाने योग्य.
- जियाना: इसका नाम का अर्थ होता है साहसी या बोल्ड.
- त्विषा: इस नाम का अर्थ होता है प्रकाश, चमक या सूरज की किरण.
- तारांशी: इस नाम का मतलब होता है तारों का अंश या आकाशगंगा.
- प्रिशा: इसका बेहद खूबसूरत मतलब होता है भगवान का दिया हुआ उपहार या प्यारी.
- पीहू: यह नाम सुनने में बहुत चुलबुला है और इसका अर्थ होता है चिड़िया की चहचहाहट.
- बानी: माता सरस्वती का एक नाम बानी भी है, जिसका अर्थ होता है ज्ञान की देवी.
- मिहिका: इस बेहद प्यारे नाम का मतलब होता है ओस की बूंदें या धुंध.
- मायरा: इस नाम का अर्थ होता है प्रिय या अमृत.
- रीवा: नर्मदा नदी का एक नाम रीवा भी है और इसका मतलब तारा या फुर्तीली होता है.
- समायरा: इस नाम का अर्थ होता है ईश्वर द्वारा संरक्षित या रात की जादुई कहानी.
- ह्रिदा: इस छोटे और यूनिक नाम का मतलब होता है दिल या शुद्ध.
ये भी पढ़ें: घर आई लक्ष्मी के लिए बेस्ट हैं ये 3 अक्षरों वाले नाम, बोलने में आसान और अर्थ भी बेहद खास
ये भी पढ़ें: मां दुर्गा के इन 20 नामों में छिपा है शक्ति, सौभाग्य और सफलता का आशीर्वाद, अर्थ जानकर तुरंत कर लेंगे पसंद
