भाई की राशि अनुसार चुनें राखी का रंग
कन्या राशि (Virgo)
यदि आपके भाई की राशि कन्या है तो उन्हें सफेद या चांदी के रंग की राखी बांधें. इस रंग की राखी बांधने से भाई सदा सुरक्षित रहेगा. कुमकुम का तिलक लगाएं और मोतीचूर के लड्डू खिलाएं.
तुला राशि (Libra)
यदि आपके भाई की राशि तुला है तो क्रीम और पीले रंग की राखी बांधें. इससे धन में वृद्धि होगी. साथ ही भाग्य अच्छा बनेगा. चंदन का तिलक करें और घर की बनी कोई भी मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करें.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
यदि आपके भाई की राशि वृश्चिक है तो उन्हें गुलाबी, लाल रंग की राखी बांधें. इससे भाई का विश्वास बढ़ेगा. अपने भाई का तिलक कुमकुम से करें और उन्हें गुड़ से बनी मिठाई खिलाएं.
धनु राशि (Sagittarius)
यदि आपके भाई की राशि धनु है तो पीले रंग या चंदन की राखी बांधें. इससे उन्हें नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी. केसर का तिलक करें और रसगुल्ला खिलाएं.
मकर राशि (Capricorn)
यदि आपके भाई की राशि मकर है तो नीले रंग की राखी बांधें. इससे आपके भाई के प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे. केसर का तिलक करें और बालूशाही खिलाएं.
कुंभ राशि (Aquarius)
यदि आपके भाई की राशि कुंभ है तो उन्हें सफेद, आसमानी रंग और रुद्राक्ष की राखी बांधें. इससे जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होंगी और जल्द ही सफलता मिलेगी. हल्दी का तिलक करें और भाई को कलाकंद खिलाएं.
मीन राशि (Pisces)
यदि आपके भाई की राशि मीन है तो लाल, पीले या नारंगी रंग की राखी बांधें. इससे आपके भाई को सफलता मिलेगी. हल्दी का तिलक करें और दूध की मिठाई खिलाएं.