रागी और कच्चे आम से तैयार करें टेस्टी छाछ, मालविका ने बताया बनाने का तरीका

Ragi Raw Mango Chaas: रागी का इस्तेमाल करके आपने रोटी या चीला तो बनाया होगा, लेकिन क्या आपने रागी आम छाछ को बनाया है? अगर नहीं, तो आप इसे बनाकर ट्राई करें. आइए जानते हैं रागी आम छाछ को बनाने की रेसिपी.

Ragi Raw Mango Chaas: गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडक देने के लिए लोग छाछ पीते हैं. छाछ को बनाने के लिए दही और कुछ मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. अगर आप सिंपल छाछ में कुछ नया ट्विस्ट जोड़कर बनाना चाहते हैं तो आप रागी आम छाछ बना सकते हैं. इस छाछ को बनाने की रेसिपी कंटेंट क्रिएटर मालविका ने इंस्टाग्राम अकाउंट @thespicystory पर शेयर किया है. 

रागी आम छाछ बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • रागी आटा- 1 बड़ा चम्मच
  • पानी- आधा कप
  • छाछ- 2 गिलास
  • कच्चा आम (कटा हुआ)- एक चौथाई कप
  • पुदीना पत्ते- थोड़े से
  • हरा धनिया- एक मुट्ठी
  • हरी मिर्च- 1
  • अदरक- छोटा टुकड़ा
  • काला नमक- आधा छोटा चम्मच
  • जीरा पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • साधारण नमक- स्वादानुसार
  • बर्फ के टुकड़े- जरूरत के अनुसार 

रागी आम छाछ को कैसे तैयार करें?

  • रागी आम छाछ बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में रागी का आटा लें. इसमें आप पानी मिला दें. इस मिश्रण को आप एक पैन में डालें. गैस चालू करें और लगातार चलाते रहें जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए. 
  • अब गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें. 
  • अब एक मिक्सर या ब्लेंडर जार में छाछ को डालें. इसके बाद आप तैयार रागी मिश्रण को भी डाल दें. फिर आप छोटे टुकड़े में कटा हुआ कच्चा आम, पुदीना के पत्ते, धनिया पत्ती, हरी मिर्च, और अदरक को डाल दें. 
  • काला नमक, जीरा पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर सभी चीजों को अच्छे से ब्लेंड कर लें जब तक मिश्रण स्मूद न हो जाए. 
  • अब सर्व करने के लिए एक गिलास में बर्फ के टुकड़े, कच्चे आम के छोटे टुकड़े और पुदीना के पत्ते डालें. ऊपर से तैयार छाछ डालें. 

यह भी पढ़ें- Sooji Besan Laddu: फेस्टिव सीजन को बनाएं खास, तैयार करें सूजी-बेसन के लड्डू 

यह भी पढ़ें- Masala Moongfali: सफर और स्नैक टाइम के लिए बेस्ट, आसानी से बनाएं मसाला मूंगफली नमकीन 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >