Ragi Cheese Balls Recipe: बच्चों को बाहर के स्नैक्स भूलने पर मजबूर कर देगा ये हेल्दी नाश्ता, ट्राय करें 15 मिनट में बनने वाली ये मजेदार रेसिपी

Ragi Cheese Balls Recipe: शाम के नाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो रागी चीज बॉल्स एक परफेक्ट ऑप्शन है. बिना मैदा और बिना डीप फ्राई की गई यह रेसिपी बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आती है. कम समय में बनने वाली यह डिश स्वाद और सेहत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है.

Ragi Cheese Balls Recipe: अक्सर ऐसा होता है कि शाम के समय हम नाश्ते में जो चीजें बनाते हैं, वे खाने में तो बेहद स्वादिष्ट होती हैं, लेकिन उनकी वजह से हमें सेहत के साथ बड़ा समझौता करना पड़ता है. खासकर जब बात बच्चों को कुछ हेल्दी खिलाने की आती है, तो पैरेंट्स की चिंता और भी बढ़ जाती है. आज की यह रेसिपी उन सभी माता-पिता के लिए है, जिनके घर छोटे बच्चे हैं और जो उन्हें शाम के नाश्ते में सिर्फ टेस्टी ही नहीं बल्कि हेल्दी भी खिलाना चाहते हैं. आज हम आपको रागी चीज बॉल्स की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप कुछ ही मिनटों में घर पर तैयार कर सकते हैं. इस डिश की खास बात यह है कि इसे बनाने में न तो मैदे का इस्तेमाल होता है और न ही इसे डीप फ्राई करने की जरूरत पड़ती है. घर पर बने रागी चीज बॉल्स का स्वाद न सिर्फ बच्चों को बल्कि बड़ों को भी खूब पसंद आता है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.

रागी चीज बॉल्स बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • रागी आटा – 1 कप
  • उबले हुए आलू – 2 अच्छे से मैश किए हुए
  • कद्दूकस किया हुआ चीज – आधा कप
  • बारीक कटी हरी मिर्च – 1
  • अदरक पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
  • बारीक कटा हरा धनिया – 2 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • चाट मसाला – आधा छोटा चम्मच
  • ब्रेड क्रम्ब्स – कोटिंग के लिए
  • तेल – हल्का सा सिर्फ तलने के लिए

यह भी पढ़ें: Matar Masala Oats Recipe: 15 मिनट में तैयार होने वाला सबसे हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाने का करे मन

रागी चीज बॉल्स बनाने की रेसिपी

  • रागी चीज बॉल्स बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में रागी आटा हल्का सा भून लें, ताकि इसका कच्चापन पूरी तरह से खत्म हो जाए. अब इसे ठंडा होने के लिए कुछ देर छोड़ दें.
  • इसके बाद एक बड़े बाउल में भुना हुआ रागी आटा, मैश किए हुए आलू, कद्दूकस किया हुआ चीज, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, हरा धनिया, नमक, काली मिर्च और चाट मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं.
  • इसके बाद आपको इस मिश्रण से छोटे-छोटे बॉल्स बना लेना है. अब हर बॉल को हल्के हाथ से ब्रेड क्रम्ब्स में रोल करें, जिससे ये बॉल्स बाहर से क्रिस्पी बन जाएं. अब एक नॉन-स्टिक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें और बॉल्स को धीमी आंच पर गोल्डन होने तक सेक लें. आप गर चाहें तो इन्हें एयर फ्रायर में भी बना सकते हैं.
  • गर्मागर्म रागी चीज बॉल्स को हरी चटनी, टोमैटो केचप या दही डिप के साथ सर्व करें.

यह भी पढ़ें: Mix Veg Crepes Recipe: पोहा और पराठे से हो गए बोर? ट्राय करें हेल्दी मिक्स वेज क्रीपीज, सुबह की एनर्जी डबल करने वाली ब्रेकफास्ट रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >