Suji Oats Chilla Recipe: हेल्दी और टेस्टी सूजी ओट्स चीला से करें दिन की शुरुआत, जानें मिनटों में तैयार होने वाली रेसिपी

Suji Oats Chilla Recipe: अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं तो सूजी ओट्स चीला आपके लिए सबसे परफेक्ट ऑप्शन है. यह एक ऐसी डिश है जिसे मिनटों में तैयार किया जा सकता है.

Suji Oats Chilla Recipe: अगर आप रोजाना सुबह एक जैसे ब्रेकफास्ट खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया, हेल्दी और स्वादिष्ट ट्राय करना चाहते हैं तो सूजी-ओट्स चीला आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यह रेसिपी न सिर्फ झटपट बन जाती है बल्कि इसमें न्यूट्रिएंट्स की भी कोई कमी नहीं होती. यह बच्चों और बड़ों सभी के लिए एकदम परफेक्ट है. इसमें ओट्स और सूजी जैसे हेल्दी इंग्रेडिएंट्स होते हैं जो फाइबर, प्रोटीन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं. चलिए जानते हैं इसे बनाने का सबसे आसान तरीका.

सूजी ओट्स चीला बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • सूजी – 1 कप
  • ओट्स पाउडर – आधा कप (ओट्स को पीस लें)
  • दही – आधा कप
  • प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
  • टमाटर – 1 बारीक कटा हुआ
  • शिमला मिर्च – आधी बारीक कटी हुई
  • गाजर – 1 कद्दूकस की हुई
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
  • अदरक का पेस्ट – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर – एक चौथाई छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर – एक चौथाई छोटा चम्मच
  • बेकिंग सोडा या फ्रूट सॉल्ट – 1 चुटकी ऑप्शनल
  • पानी – जरूरत अनुसार
  • तेल या घी – चीला सेंकने के लिए

ये भी पढ़ें: Cheese Suji Toast Recipe: सुबह के नाश्ते या शाम की भूख को मिटाने के लिए मिनटों में बनाएं सुपर डिलीशियस चीज सूजी टोस्ट, जानें आसान रेसिपी

ये भी पढ़ें: Makhana Chivda Recipe: स्कूल की तैयारियों के बीच अब ब्रेकफास्ट की नहीं रहेगी कोई टेंशन, मिनटों में बनाएं मखाना चिवड़ा

सूजी ओट्स चीला बनाने की विधि

  • एक बड़े मिक्सिंग बाउल में सूजी, ओट्स पाउडर और दही डालें. अब इसे अच्छे से मिलाएं और जरूरत अनुसार पानी डालकर स्मूद बैटर बना लें. आप आपको इसे 10-15 मिनट के लिए ढककर रख देना होगा ताकि सूजी फूल जाए.
  • अब इसमें कटी हुई प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, गाजर, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, हल्दी, काली मिर्च और नमक डालें. आप अगर चाहें तो थोड़ी हरी धनिया भी मिला सकते हैं. अगर बैटर ज्यादा गाढ़ा हो गया हो तो थोड़ा पानी मिला लें.
  • अगर आप चाहते हैं कि चीला थोड़ा सॉफ्ट बने तो बैटर में 1 चुटकी बेकिंग सोडा या फ्रूट सॉल्ट डाल सकते हैं.
  • एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और उस पर थोड़ा सा तेल या घी लगाएं. इसके बाद एक करछी बैटर लेकर तवे पर गोल आकार में फैलाएं. अब धीमी आंच पर चीले को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें.
  • सूजी-ओट्स चीला को आप हरी धनिया चटनी, दही या टोमैटो सॉस के साथ गरमागरम सर्व करें.

ये भी पढ़ें: Lauki Ki Barfi Recipe: मां के हाथों जैसी ही मिठास अब आपके हाथों में, इस तरह देसी अंदाज में बनाएं लौकी की बर्फी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >