Tawa Burger Recipe: खुशी से गले लगा लेंगे बच्चे जब घर पर बनेगा क्रिस्पी तवा बर्गर, जानें बिना ओवन और झंझट के बनने वाली रेसिपी

Tawa Burger Recipe: अगर आप अपने बच्चों को घर पर ही बर्गर बनाकर खिलाने की सोच रहे हैं तो तवा बर्गर की यह रेसिपी आपके लिए सबसे बेस्ट है. इसका पहला बाईट लेते ही आपके बच्चे के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है और वे आपको गले लगा लेते हैं.

Tawa Burger Recipe: बच्चों को अगर खाने में कोई चीज सबसे ज्यादा पसंद होती है तो वह है बर्गर. जब आप उनके सामने बर्गर रखते हैं तो उनके चेहरे की खुशी देखते ही बनती है. बच्चों को बर्गर खाना कितना ही पसंद क्यों न हो लेकिन उन्हें हर दिन बाहर से खरीदकर बर्गर खिलाना न तो हेल्दी होता है और न ही पॉसिबल. अगर आप हर दिन उन्हें बाहर से खरीदकर बर्गर खिलाते हैं तो इससे आपके पैसे भी काफी खर्च हो जाते हैं. आज की यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की होने वाली है अगर आप अपने बच्चे को घर पर ही बर्गर बनाकर खिलाना चाहती हैं तो. आज हम आपको तवा बर्गर की मजेदार रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसका स्वाद रेस्टोरेंट जैसा होता है और यह बाहर से क्रिप्सी और अंदर और अंदर से सॉफ होता है. जब आपके बच्चे इसका पहला बाईट लेते हैं तो खुशी से आपको गले लगा लेते हैं और इसकी तारीफ करते नहीं थकते हैं. तो चलिए जानते हैं तवा बर्गर बनाने की आसान रेसिपी.

तवा बर्गर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • उबले हुए आलू – 3 से 4 मीडियम साइज के
  • उबली हुई मटर – आधा कप
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा टीस्पून
  • गरम मसाला – आधा टीस्पून
  • धनिया पाउडर – आधा टीस्पून
  • ब्रेड क्रम्ब्स – आधा कप
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • तेल – तवे पर सेंकने के लिए
  • बर्गर बन – 3 से 4
  • मेयोनीज – 2 टेबलस्पून
  • टोमैटो केचप – 2 टेबलस्पून
  • प्याज के रिंग्स – 1
  • टमाटर के स्लाइस – 1
  • खीरे के स्लाइस – 1
  • लेट्यूस या सलाद पत्ता – 3 से 4
  • चीज़ स्लाइस – 3 से 4 या ऑप्शनल
  • बटर – 2 टेबलस्पून

यह भी पढ़ें: Dahi Shimla Mirch Recipe: रोटी या चावल के साथ परोसें दही शिमला मिर्च की टेस्टी सब्जी, स्वाद इतना लाजवाब कि हर कोई पूछेगा रेसिपी

यह भी पढ़ें: Methi Chana Dal Puri Recipe: गर्मागर्म मेथी चना दाल पूरी के साथ ब्रेकफास्ट को बनाएं दोगुना मजेदार, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे

तवा बर्गर बनाने की आसान रेसिपी

  • तवा बर्गर बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में उबले आलू, मटर, अदरक-लहसुन पेस्ट, मसाले और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. इस मिश्रण से बराबर साइज की गोल टिक्कियां बना लें और इन्हें ब्रेड क्रम्ब्स में कोट करें ताकि बाहर से क्रिस्पी बनें.
  • इसके बाद तवा गरम करें और उस पर थोड़ा सा तेल डालें. टिक्कियों को दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक मीडियम आंच पर सेंकें. जब टिक्कियां तैयार हो जाएं, उन्हें एक प्लेट में निकाल लें.
  • इसके बाद एक तवे पर थोड़ा बटर डालकर बर्गर बन को हल्का सा टोस्ट कर लें ताकि वे क्रिस्पी हो जाएं और उन पर अच्छा बटर फ्लेवर आए.
  • अब बर्गर बन का निचला हिस्सा लें और उस पर मेयोनीज और केचप लगाएं. अब उस पर लेट्यूस के पत्ते रखें और फिर आलू की टिक्की रखें. अब उसके ऊपर प्याज, टमाटर, खीरे के स्लाइस और चीज स्लाइस रखें. इसके बाद ऊपर वाला बन रखकर हल्के हाथों से दबाएं.
  • अगर आप बर्गर को और भी गर्म और मेल्टेड चीज वाला बनाना चाहते हैं, तो असेंबल किए हुए बर्गर को तवे पर रखकर ढक दें और 1 से 2 मिनट तक हल्की आंच पर सेंकें. ऐसा करने से चीज पिघल जाएगी और बर्गर का स्वाद दोगुना हो जाएगा.
  • तवे पर बना यह बर्गर क्रिस्पी और स्पाइसी होता है जिस वजह से आप इसे आप टोमैटो केचप, मिंट मेयो या चिली सॉस के साथ परोस सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Flower Mathri Recipe: दिखने में फूल जैसी और खाने में सुपर क्रिस्पी, घर पर मिनटों में बनाएं सभी की फेवरेट फ्लावर मठरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >