Suji Uttapam Bites Recipe: चाय की प्याली के साथ परोसें परफेक्ट इवनिंग स्नैक, मिनटों में बनाएं क्रिस्पी और हेल्दी सूजी उत्तपम बाइट्स

Suji Uttapam Bites Recipe: अगर आप शाम की चाय के साथ कुछ यूनिक और स्पेशल ट्राई करना चाहते हैं तो सूजी उत्तपम बाइट्स आपके लिए परफेक्ट है. इसे बनाना आसान है और इसका टेस्ट सिर्फ बड़ों को नहीं बल्कि बच्चों को भी काफी ज्यादा पसंद आता है.

Suji Uttapam Bites Recipe: शाम के समय जब एक हाथ में चाय की प्याली हो और दूसरे में मजेदार स्नैक तो बात ही कुछ और हो जाती है. स्नैक्स तो हम सभी ने कई तरह के खाये हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसे यूनिक और स्पेशल इवनिंग स्नैक की बात कर रहे हैं जो चाय के मजे को चार गुना तक बढ़ जाता है. आज हम आपको सूजी उत्तपम बाइट्स की आसान और मजेदार रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं. इस डिश की खास बात यह है कि यह टेस्टी तो होता ही है बल्कि साथ ही हेल्दी भी होता है. सूजी का सॉफ्ट टेक्सचर, रंग बिरंगी फ्रेश सब्जियां और थोड़े बहुत मसाले इसे बच्चों से लेकर बड़ों का फेवरेट बना देते हैं. इसके अलावा मिनी साइज होने की वजह से ये खाने में मजेदार भी लगते हैं और पार्टी या शाम की चाय के साथ परोसने पर अट्रैक्टिव भी दिखते हैं. तो चलिए जानते हैं सूजी उत्तपम बाइट्स बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

सूजी उत्तपम बाइट्स बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • सूजी – 1 कप
  • दही – आधा कप
  • पानी – जरूरत के अनुसार
  • प्याज़ बारीक कटी – 2 से 3 टेबलस्पून
  • शिमला मिर्च बारीक कटी – 2 से 3 टेबलस्पून
  • गाजर कद्दूकस की हुई – 2 टेबलस्पून
  • हरी मिर्च – 1 से 2 बारीक कटी
  • धनिया पत्ती – 1 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा टीस्पून
  • ओरेगानो या मिक्स हर्ब्स – चुटकी भर
  • तेल – शैलो फ्राई के लिए
  • ईनो या बेकिंग सोडा – आधा टीस्पून

यह भी पढ़ें: Poha Pancake Recipe: सुबह की भागदौड़ में नहीं मिलता नाश्ते का समय? मिनटों में बनाएं हेल्दी और फ्लेवर्स से लोडेड पोहा पैनकेक

यह भी पढ़ें: Khoya Malpua Recipe: भाई-बहन के रिश्ते में घोले मिठास, खोया और सूजी से बने क्रिस्पी और टेस्टी मालपुए

सूजी उत्तपम बाइट्स बनाने की आसान रेसिपी

  • सूजी उत्तपम बाइट्स बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में सूजी, दही और थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें. इसके बाद घोल को 10 मिनट के लिए रख दें ताकि सूजी फूल जाए.
  • अब इसमें प्याज, शिमला मिर्च, गाजर, हरी मिर्च और धनिया पत्ती डालें और नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  • इसके बाद तवे या नॉन-स्टिक पैन को मीडियम आंच पर गर्म करें और हल्का तेल लगाएं. फिर इसमें घोल में ईनो/बेकिंग सोडा डालकर मिक्स करें.
  • इसके बाद चम्मच से थोड़ा-थोड़ा घोल पैन पर डालें और छोटे-छोटे गोल बाइट्स बनाएं.
  • नीचे से गोल्डन होने पर पलट दें और दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक अच्छे से पकाएं.
  • तैयार बाइट्स को प्लेट में निकालें और चाट मसाला छिड़ककर सर्व करें. आप इसे हरी चटनी, टोमैटो केचप, मेयोनीज और शेजवान चटनी के साथ एन्जॉय कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Masala Poha Upma Recipe: मिनटों में तैयार करें मसाला पोहा उपमा, हर बाईट में पाएं फ्लेवर्स और अरोमा का डबल डोज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >