Suji Appe Recipe: बच्चों के लिए शाम के नाश्ते को बनाएं हेल्दी और टेस्टी, इस तरह बिना ऑइल मिनटों में तैयार करें सूजी अप्पे

Suji Appe Recipe: सूजी वेजिटेबल अप्पे न सिर्फ जल्दी बनते हैं, बल्कि बेहद हेल्दी और स्वादिष्ट भी होते हैं. जब भी कुछ हल्का-फुल्का खाने का मन हो तो इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें. चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी.

Suji Appe Recipe: सुबह का नाश्ता हो या शाम की भूख हर बार तला-भुना खाना न सिर्फ बोरिंग हो जाता है, बल्कि सेहत के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है. ऐसे में अगर आप हेल्दी, लो ऑयल और जल्दी बनने वाली रेसिपी की तलाश में हैं तो सूजी वेजिटेबल अप्पे आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है. यह डिश खासतौर पर उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो वजन घटा रहे हैं या बच्चों को बिना तला-भुना कुछ हेल्दी खिलाना चाहते हैं. सूजी अप्पे को आप अप्पे पैन में बनाते हैं जिससे यह बिना अधिक तेल के क्रिस्पी और सॉफ्ट बनते हैं. इनमें डाली गई सब्जियां पोषण बढ़ाती हैं और स्वाद को दोगुना कर देती हैं. तो चलिए इसकी रेसिपी जानते हैं.

सूजी अप्पे बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • सूजी – 1 कप
  • दही – आधा कप
  • बारीक कटा प्याज – 1
  • बारीक कटी गाजर – 2 टेबल स्पून
  • बारीक कटी शिमला मिर्च – 2 टेबल स्पून
  • फ्रोजन मटर – 2 टेबल स्पून
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी
  • अदरक – 1 टीस्पून कद्दूकस किया हुआ
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी – आवश्यकता अनुसार
  • बेकिंग सोडा – एक चौथाई टीस्पून या इनो आधा पैकेट
  • हरा धनिया – 1 टेबल स्पून कटा हुआ
  • तेल – अप्पे पैन को ग्रीस करने के लिए

ये भी पढ़ें: Sabudana Upma Recipe: डेली के बोरिंग खिचड़ी-पापड़ को कहें बाय-बाय, इस तरह मिनटों में तैयार करें टेस्टी और हेल्दी साबुदाना उपमा

ये भी पढ़ें: Potato Onion Roll Recipe: बारिश के मौसम में बनाएं मसालेदार और कुरकुरे आलू-प्याज रोल, चाय के साथ परफेक्ट स्नैक

सूजी अप्पे बनाने की विधि

  • एक मिक्सिंग बाउल में सूजी और दही डालें. इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें. इसे 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी फूल जाए.
  • अब घोले में प्याज, गाजर, शिमला मिर्च, मटर, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया और नमक डालें और अच्छी तरह मिक्स करें.
  • अंत में बेकिंग सोडा या इनो डालें और तुरंत मिक्स करें जब आप ऐसा करते हैं तो अप्पे फूले हुए और नरम बनते हैं.
  • अप्पे पैन को हल्का ग्रीस करें और गरम करें. अब हर खाने के खांचे में थोड़ा-थोड़ा घोल डालें और ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर 2-3 मिनट पकाएं.
  • जब निचली सतह सुनहरी हो जाए तो चम्मच से पलट दें और दूसरी ओर भी 2-3 मिनट पकाएं. जब दोनों ओर से ब्राउन और क्रिस्पी हो जाएं तो निकाल लें.
  • इन अप्पों को हरी धनिया चटनी, टमाटर सॉस या नारियल की चटनी के साथ गरमागरम परोसें. ये बच्चों के टिफिन के लिए भी एकदम परफेक्ट हैं.

ये भी पढ़ें: Aloo Cheese Toast Recipe: 20 मिनट से कम में तैयार होगा स्वादिष्ट शाम का नाश्ता, इस तरह झटपट तैयार करें आलू-चीज टोस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >