Sabudana Upma Recipe: डेली के बोरिंग खिचड़ी-पापड़ को कहें बाय-बाय, इस तरह मिनटों में तैयार करें टेस्टी और हेल्दी साबुदाना उपमा

Sabudana Upma Recipe: साबुदाना उपमा एक पौष्टिक और हल्का नाश्ता है जिसे बच्चे, बूढ़े और व्रत रखने वाले सभी लोग पसंद करते हैं. इसे सुबह के नाश्ते या शाम की भूख में भी खाया जा सकता है. चलिए जानते हैं इसे बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस.

Sabudana Upma Recipe: साबुदाना सिर्फ खिचड़ी या वड़ा में ही नहीं, बल्कि स्वादिष्ट उपमा में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. साबुदाना उपमा व्रत के दिनों में या हल्का-फुल्का नाश्ता चाहने वालों के लिए एक हेल्दी और झटपट बनने वाला ऑप्शन है. इसमें मूंगफली, हरी मिर्च, करी पत्ता और नींबू का तड़का इसे और भी स्वादिष्ट बना देता है. ऐसे में बिना देरी किए चलिए आज शाम को बना डालिए साबूदाना उपमा. चलिए जानते हैं इसे बनाने का सबसे तेज और आसान तरीका.

साबूदाना उपमा बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • साबुदाना – 1 कप रातभर भिगोया हुआ
  • मूंगफली – 2 टेबलस्पून भुनी और दरदरी पिसी हुई
  • हरी मिर्च – 1 से 2 बारीक कटी हुई
  • करी पत्ते – 7 से 8
  • जीरा – आधा टीस्पून
  • सेंधा नमक – स्वादानुसार
  • नींबू का रस – 1 टीस्पून
  • घी/तेल – 1 से 2 टेबलस्पून
  • हरा धनिया – सजावट के लिए

ये भी पढ़ें: Potato Onion Roll Recipe: बारिश के मौसम में बनाएं मसालेदार और कुरकुरे आलू-प्याज रोल, चाय के साथ परफेक्ट स्नैक

ये भी पढ़ें: Aloo Chips Recipe: बरसात के मौसम को बनाएं और भी खास, इस तरह झटपट तैयार करें ये क्रिस्पी चिप्स

साबूदाना उपमा बनाने की विधि

  • सबसे पहले भीगे हुए साबुदाने को अच्छे से छान लें और फुल्के दाने अलग-अलग कर लें.
  • एक कढ़ाई में घी या तेल गर्म करें.
  • उसमें जीरा, हरी मिर्च और करी पत्ता डालें और इसे हल्का भूनें.
  • अब इसमें मूंगफली डालकर 1 मिनट तक अच्छे से भूनें.
  • फिर छाना हुआ साबुदाना डालें और सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  • धीमी आंच पर 5-6 मिनट तक पकाएं. इसे बीच-बीच में चलाते रहें ताकि यह चिपके नहीं.
  • आंच बंद करके नींबू रस डालें और हरे धनिये से सजाकर सर्व करें.

कुछ जरूरी टिप्स

  • साबुदाना अधिक पानी में न भिगोएं, वरना चिपकने लगेगा.
  • स्वाद बढ़ाने के लिए घी का प्रयोग करें.
  • मूंगफली और नींबू इस रेसिपी की जान हैं ऐसे में इन्हें डालना बिलकुल भी न भूलें.

ये भी पढ़ें: Aloo Paneer Kebab Recipe: तेज बारिश में चाय और आलू पनीर कबाब की जुगलबंदी, इस तरह 5 मिनट में तैयार परफेक्ट मानसून स्नैक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >