Ramdana Kheer Recipe: शरीर में नहीं होगी एनर्जी की कमी जब उपवास में खाएंगे रामदाना की खीर, जान लें आसानी से बनने वाली रेसिपी

Ramdana Kheer Recipe: अगर आप उपवास के दौरान कुछ अलग लेकिन हेल्दी खाना चाहते हैं तो रामदाना की खीर आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है. यह एक ऐसी डिश है जो खाने में काफी ज्यादा टेस्टी होती है और साथ ही आपके शरीर को पूरे दिन एनर्जी भी देती है.

Ramdana Kheer Recipe: उपवास के समय अगर हमें किसी बात की सबसे ज्यादा चिंता रहती है तो वह है कि खाने में ऐसा क्या बनाया जाए जो टेस्टी भी हो, पेट भी भरे और हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद हो. जब इस हालात में हम फंसते हैं तो सबसे पहले दिमाग में जो नाम आता है वह है साबूदाना की खीर. साबूदाना की खीर तो सभी ने खायी है क्योंकि इसे बनाना काफी ज्यादा आसान होता है और यह सेहत के लिए भी उतना ही फायदेमंद भी होता है. आप सभी ने साबूदाने की खीर तो खायी ही होगी लेकिन क्या आपने कभी रामदाना की खीर ट्राई की है? रामदाना जिसे राजगीरा या अमरनाथ सीड्स भी कहा जाता है, उपवास में खाने के लिए एकदम सही माना जाता है. यह खाने में काफी ज्यादा हल्का होता है और आपको लंबे समय तक एनर्जी देने का भी काम करता है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

रामदाना खीर बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • रामदाना – आधा कप
  • दूध – 1 लीटर
  • चीनी या गुड़ – आधा कप या फिर अपने स्वाद के अनुसार
  • घी – 1 बड़ा चम्मच
  • इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • बादाम, काजू, पिस्ता – 2 से 3 बड़े चम्मच अच्छे से कटे हुए
  • किशमिश – 1 बड़ा चम्मच
  • केसर – 5 से 6 धागे या फिर इच्छानुसार

यह भी पढ़ें: Lauki Pithla Recipe: लौकी की सब्जी देखते ही उतर जाता है सभी का चेहरा? लौकी पिठला बनाकर सभी के चेहरे पर लाएं खिलखिलाती मुस्कान

यह भी पढ़ें: Suji Masala Roti Recipe: टिफिन खोलते ही बच्चों के चेहरे पर आएगी बड़ी सी मुस्कान, मिनटों में बनाएं क्रिस्पी और स्पाइसी सूजी मसाला रोटी

रामदाना खीर बनाने की आसान रेसिपी

  • सबसे पहले एक पैन में घी गरम करें और उसमें रामदाना डालकर धीमी आंच पर हल्का सा भून लें. जब इसमें हल्की खुशबू आने लगे और दाने फूलने लगें तो गैस बंद कर दें.
  • अब दूध को एक गहरे बर्तन में गरम करने के लिए रखें और इसे लगातार चलाते हुए उबाल आने तक पकाएं. इस बात का ख्याल रखें कि दूध नीचे से जले नहीं.
  • जब दूध अच्छी तरह उबल जाए, तब इसमें भुना हुआ रामदाना डालें और धीमी आंच पर पकने दें. आपको इसे लगातार चलाते रहना है ताकि खीर गाढ़ी और स्मूद बने.
  • करीब 10 से 12 मिनट बाद जब रामदाना सॉफ्ट हो जाए और खीर हल्की गाढ़ी होने लगे, तो इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  • अब इसमें इलायची पाउडर, केसर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें और 2 से 3 मिनट तक और पकाएं.
  • अब गैस को बंद कर दें और ऊपर से किशमिश और पिस्ता डालकर डेकोरेट करें.

यह भी पढ़ें: Paneer Sandwich Recipe: 10 मिनट से भी कम समय में तैयार करें बच्चों की फेवरेट पनीर सैंडविच, क्रंची ब्रेड और स्पाइसी पनीर का परफेक्ट कॉम्बो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >