Masala Poha Upma Recipe: मिनटों में तैयार करें मसाला पोहा उपमा, हर बाईट में पाएं फ्लेवर्स और अरोमा का डबल डोज

Masala Poha Upma Recipe: मसाला पोहा उपमा सिर्फ जल्दी बनने वाला ब्रेकफास्ट नहीं है, बल्कि यह सुबह को एनर्जी और फ्रेशनेस देने वाला टेस्टी एक्सपीरियंस भी है. अगर आपको सुबह के समय कुछ मसालेदार और यूनिक खाने का मन हो तो इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें.

Masala Poha Upma Recipe: अगर आपको सुबह उठते ही कुछ ऐसा खाने का मन है जो न सिर्फ पेट पपर हल्का हो, बल्कि साथ ही न्यूट्रिशियस और टेस्टी भी हो तो मसाला पोहा उपमा आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है. जब आप सुबह के समय नाश्ते में मसाला पोहा उपमा खाते हैं तो आपके दिन की शुरुआत एनर्जेटिक होती है और आपका मूड भी पूरे दिन बेहतर रहता है. सॉफ्ट पोहे के साथ मसालों का कॉम्बिनेशन और नींबू का हल्का सा खट्टापन इसे सभी का फेवरेट बना देता है. ये रेसिपी खासतौर पर उन लोगों के लिए बेस्ट है जिनके पास सुबह खुद के लिए ज्यादा समय नहीं मिलता. यह रेसिपी ट्रेडिशनल पोहा और उपमा का जबरदस्त कॉम्बिनेशन है और आप अगर चाहें तो इसे शाम के नाश्ते में भी आसानी से बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं मसाला पोहा उपमा की सबसे आसान और मजेदार रेसिपी.

मसाला पोहा उपमा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • पोहा – 1 कप
  • प्याज – 1 मीडियम साइज का बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च – 1 से 2 बारीक कटी हुई
  • अदरक – 1 छोटा टुकड़ा अच्छे से कद्दूकस किया हुआ
  • हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
  • धनिया पाउडर – आधा चम्मच
  • काली मिर्च – एक चौथाई चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • करी पत्ते – 6 से 8 पत्ते
  • सरसों के बीज – 1 चम्मच
  • हरा धनिया – 2 चम्मच बारीक कटा हुआ
  • नींबू का रस – 1 चम्मच
  • तेल – 2 चम्मच

यह भी पढ़ें: Poha Pancake Recipe: सुबह की भागदौड़ में नहीं मिलता नाश्ते का समय? मिनटों में बनाएं हेल्दी और फ्लेवर्स से लोडेड पोहा पैनकेक

यह भी पढ़ें: Khoya Malpua Recipe: भाई-बहन के रिश्ते में घोले मिठास, खोया और सूजी से बने क्रिस्पी और टेस्टी मालपुए

मसाला पोहा उपमा बनाने की आसान रेसिपी

  • मसाला पोहा उपमा बनाने के लिए सबसे पहले पोहा को हल्का पानी डालकर धो लें. इसे ज्यादा देर भिगोकर न रखें सिर्फ इतना ही धोएं कि यह अच्छे से सॉफ्ट हो जाए.
  • इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गरम करें और जब तेल गर्म हो जाए, उसमें सरसों के बीज डालें और चटकने दें. इसके बाद करी पत्ते, हरी मिर्च और अदरक डालकर हल्का भूनें. इस तड़के से पोहा में खुशबू और स्वाद का बेस तैयार हो जाता है.
  • इसके बाद बारीक कटा प्याज डालें और गोल्डन रंग का होने तक भूनें. प्याज का हल्का ब्राउन रंग और खुशबू मसाला पोहा को और भी ज्यादा स्पेशल बना देता है.
  • इसके बाद भुने प्याज में हल्दी, धनिया पाउडर, काली मिर्च और नमक डालें और इन्हें अच्छी तरह मिक्स करें.
  • अब पोहा डालें और धीरे-धीरे मसालों में मिलाएं और इसे 2 से 3 मिनट तक मीडियम आंच पर पकाएं. इस बात का ख्याल रखें कि पोहा टूटे नहीं.
  • एक बार पोहा तैयार हो जाए तो इसके बाद गैस बंद कर दें. अब ऊपर से हरा धनिया और नींबू का रस डालें.

यह भी पढ़ें: Gud Dry Fruits Thekua: पहला बाइट लेते ही चेहरे पर होगी बड़ी सी मुस्कान, गुड़ ड्राई फ्रूट ठेकुआ के साथ बनाएं हर मौके को खास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >