Makhana Aloo Chaat Recipe: हेल्थ के साथ क्रंच का धमाका! शाम के नाश्ते में ट्राई करें मखाना आलू चाट की यह इंस्टेंट रेसिपी

Makhana Aloo Chaat Recipe: मखाना आलू चाट एक ऐसी रेसिपी है जिसे आप कभी भी और कहीं भी हल्के-फुल्के स्नैक के रूप में बना सकते है. इस डिश को आप शाम के नाश्ते के साथ ही बच्चों को टिफिन में देकर भी स्कूल भेज सकते हैं.

Makhana Aloo Chaat Recipe: अगर आप सिंपल आलू की चाट खाकर ऊब गए हैं और इसे एक क्रिस्पी ट्विस्ट के साथ खाना चाहते हैं तो मखाना आलू चाट आपके लिए परफेक्ट रेसिपी है. इस चाट की खासियत होती है कि यह खाने में काफी ज्यादा लाइट होती है लेकिन इसमें न्यूट्रिशन भरपूर मात्रा में होते हैं. मखाने में मौजूद कैल्शियम, प्रोटीन और फाइबर इसे एक हेल्दी इवनिंग स्नैक भी बना देता है. जब आप इसे आलू के साथ मिलाकर खाते हैं तो इसके स्वाद में चार चांद लग जाता है. यह डिश इतनी खास है कि घर के बच्चे तो इसके फैन होते ही हैं लेकिन जब बड़े इसे ट्राई करते हैं तो वे भी डेली इसे घर पर बनाने की जिद करते हैं. तो चलिए इस हेल्दी, टेस्टी और क्रिस्पी चाट की आसान रेसिपी जानते हैं.

मखाना आलू चाट बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 2 कप मखाने
  • 2 उबले हुए आलू क्यूब्स में कटे हुए
  • 1 छोटा चम्मच घी या तेल
  • 1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ या ऑप्शनल
  • 1 टमाटर बारीक कटा हुआ
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 2 से 3 बड़े चम्मच दही
  • 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
  • आधा छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • हरी धनिया बारीक कटी हुई
  • नींबू का रस

यह भी पढ़ें: Patta Gobhi Wrap Momo: मैदा-सूजी आउट, पत्ता गोभी इन! सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें लो कैलरी वाली हेल्दी और चटपटे मोमो

मखाना आलू चाट बनाने की रेसिपी

  • मखाना आलू चाट बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में थोड़ा घी या तेल गर्म करें और इसमें मखाने डालकर हल्की आंच पर 4 से 5 मिनट तक भूनें. इस बात का ख्याल रखें कि मखाने क्रिस्पी हों. अब इन्हें अलग निकालकर ठंडा होने दें.
  • इसके बाद उबले आलुओं को छोटे टुकड़ों में काट लें. आप अगर चाहें तो हल्का सेंक कर या कड़ाही में थोड़ा सा घी डालकर इन्हें गोल्डन भी कर सकते हैं, इससे चाट का स्वाद और बढ़ जाता है.
  • इसके बाद एक बड़े बाउल में भुने हुए मखाने, कटे हुए आलू, प्याज, टमाटर और हरी मिर्च डालें.
  • अब दही को अच्छी तरह फेंटकर बाउल में डालें और ऊपर से चाट मसाला, भुना जीरा, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
  • लास्ट में में ऊपर से हरी धनिया और थोड़ा नींबू रस डालकर इसे परोसें.

यह भी पढ़ें: Gajar ke Kofte ki Recipe: रोज-रोज हलवा खाकर हो गए बोर? घर पर बनाएं गाजर के कोफ्ते, मुंह में रखते ही पिघल जाएगी मक्खन सी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >