Promise Day 2024: जानें कब और क्यों मनाया जाता है प्रॉमिस डे, क्या है इसका महत्व

जानें कब और क्यों मनाया जाता है प्रॉमिस डे, क्या है इस दिन से जुड़ा इतिहास और क्या है इस खास दिन का महत्व.

प्रॉमिस डे 2024: वैलेंटाइन वीक यानी की प्यार का सप्ताह शुरू हो चुका है और ऐसे में सभी प्रेमी जोड़े इस जश्न को मनाने में व्यस्त हैं. 7 फरवरी से वेलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है और ये 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के दिन खत्म होता है. यह वर्ष का वह समय है जब प्रेमी एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार करते हैं, जिन लोगों को किसी पर क्रश होता है वे उनके पास जाकर अपने फीलिंग्स उन्हें बताते हैं और जो लोग अकेले होते हैं वे इस समय को अपने प्रियजनों के साथ बिताते हैं.

वैलेंटाइन वीक का पांचवां दिन प्रॉमिस डे के रूप में मनाया जाता है. इस दिन प्रेमी एक दूसरे से जीवन भर साथ निभाने का और हर मुश्किल में साथ रहने का वादा करते हैं. इन वादों से रिश्ते मजबूत बनते हैं और प्रेमियों को एक दूसरे के प्रति और करीब लाते हैं. वादे कई तरह के हो सकते हैं, साथ निभाने के वादे, एक दूसरे का सम्मान करने के वादे, एक दूसरे की भावनाओं का आदर करने के वादे, या ऐसी किसी भी चीज के वादे जो आप को आप के प्यार से जोड़ती हो. ऐसे में ये जानिए की कब और क्यों मनाया जाता है प्रॉमिस डे, क्या है इस दिन से जुड़ा इतिहास और क्या है इसका महत्व.

Also Read: Teddy Day 2024: जानें क्या संदेश देते हैं अलग-अलग रंगों के टेडी बियर

तारीख

हर साल प्रॉमिस डे पूरी दुनिया में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. प्रॉमिस डे हर साल 11 फरवरी को मनाया जाता है और इस दिन लोग अपनी मोहब्बत को जीवनभर निभाने की कसमें खाते हैं. वैसे तो आप जिनसे प्यार करते हैं उनसे वादे करने के लिए किसी खास दिन की जरूरत नहीं होती, लेकिन सदियों से वेलेंटाइन वीक में इस खास दिन को प्रोमिस डे के रूप में मनाया जाता है और इस दिन खास तौर से लोग एक दूसरे से वादे करने की प्रथा को कायम रखते हैं. इस साल प्रॉमिस डे रविवार को मनाया जाएगा.

Also Read: Valentine’s Day Gifts For Him: वैलेंटाइन डे को बनाएं और भी खास, इन युनिक गिफ्ट आइडियाज के साथ

इतिहास

रिश्ते और प्यार में वादों की प्रथा की सदियों से चली आ रही है, हालांकि, यह दो लोगों के भविष्य में साथ निभाने का और अनंत काल तक एक-दूसरे के साथ रहने का वादा करने की सुंदरता को बढ़ाता है. जिससे आप प्यार करते हैं उसके साथ हमेशा के लिए चलना और यह जानना कि आप उनके साथ बूढ़े हो जाएंगे, उसके साथ जीने के सबसे खूबसूरत विचारों में से एक है. ऐसे तो प्रॉमिस डे का कोई लिखित इतिहास नहीं है, लेकिन सालों से वेलेंटाइन वीक के पांचवे दिन को लोग प्रॉमिस डे के रूप में मनाते हैं.

महत्व

प्रॉमिस डे मनाने का सबसे अच्छा तरीका एक-दूसरे से किए गए खास वादों को कागज पर लिखकर दूसरे व्यक्ति को उपहार में दें. आप रिश्ते के शुरुआती वर्षों को भी याद कर सकते हैं और ये याद कर सकते हैं कि आप एक साथ कितनी दूर तक आए हैं. ऐसा जरूरी नहीं है कि आप प्रॉमिस डे केवल अपने प्रेमी या प्रेमिका के साथ भी निभाए, आप चाहें तो ये खास दिन अपने माता पिता, भाई बहन या किसी भी करीबी के साथ मना सकते हैं जिनसे आप बेहद प्यार करते हो.

रिपोर्ट- पुष्पांजलि

Also Read: Valentine’s Day Gift For Her: अपनी प्रेमिका को देना चाहते हैं सरप्राइज, तो यहां देखें ये यूनिक गिफ्ट आइडियाज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >