Potato Peel Benefits: ठंड में लोगों में त्वचा की नमी की कम होने जैसी समस्याएं आम होने लगती है. चेहरे पर खिंचाव, हाथ-पैर का रूखापन और बेजान स्किन लोगों की सबसे बड़ी समस्या होती है. लेकिन बाजार में मिलने वाली महंगी क्रीम हर किसी को सूट करे, यह जरूरी नहीं. ऐसे में घरेलू नुस्खे ज्यादा सुरक्षित और असरदार माने जाते हैं. कम लोग जानते हैं कि आलू के छिलके भी रूखी और बेजान त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.
क्यों फायदेमंद हैं आलू के छिलके
आलू के छिलकों में विटामिन C, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो त्वचा की नमी को बनाए रखने में मदद करते हैं. ये तत्व डेड स्किन हटाने, त्वचा को पोषण देने और नेचुरल ग्लो लौटाने में सहायक होते हैं. यही वजह है कि आयुर्वेद और देसी नुस्खों में आलू के छिलकों का इस्तेमाल खास तौर पर किया जाता है.
Also Read: Skin Care Tips: विंटर में भी मिलेगा नेचुरल ग्लो, बस चेहरे पर इस तरह लगाना होगा कच्चा दूध
आलू के छिलके से क्रीम बनाने की आसान विधि
सबसे पहले 1-2 आलू के छिलके अच्छे से धो लें. अब इन्हें थोड़े पानी में उबाल लें. उबलने के बाद छिलकों का गाढ़ा पानी अलग निकाल लें. इस पानी में 1 चम्मच ग्लिसरीन मिला दें. चाहें तो कुछ बूंदें नारियल तेल या बादाम तेल भी डाल सकते हैं. अच्छी तरह मिलाने के बाद आपकी देसी मॉइस्चराइजिंग क्रीम तैयार है.
कैसे करें इस्तेमाल
इस क्रीम को दिन में एक या दो बार चेहरे, हाथ या पैरों पर हल्के हाथों से लगाएं. रात में सोने से पहले लगाने पर ज्यादा फायदा मिलता है. कुछ दिनों में ही त्वचा में नमी लौटने लगेगी और रूखापन कम महसूस होगा.
Also Read: Almond Oil for Body Massage: सर्दियों में बॉडी मसाज के लिए बादाम तेल क्यों है सबसे बेस्ट?
