चांदी की बिछिया खरीदने की है तैयारी? ये 4 डिजाइन हैं बेहद खूबसूरत

चांदी की बिछिया पैरों की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है. अगर आप भी नई बिछिया खरीदने की सोच रही हैं, तो फूल-पत्ती, मोती और पायल से मैचिंग वाले इन 4 खूबसूरत डिजाइनों से आइडिया लें.

Silver Bichiya Designs: चांदी की बिछिया सिर्फ पैरों की उंगलियों की खूबसूरती बढ़ाने वाला गहना नहीं, बल्कि महिलाओं के पारंपरिक श्रृंगार का भी खास हिस्सा है. बदलते फैशन के साथ अब बिछिया के डिजाइन में भी काफी बदलाव देखने को मिल रहा है. बाजार में बेहद सिंपल से लेकर नाजुक कारीगरी और स्टाइलिश पैटर्न वाली कई बिछिया मौजूद हैं. अगर आप भी रोजाना पहनने या किसी खास मौके के लिए नई बिछिया लेने की सोच रही हैं, तो इन खूबसूरत डिजाइनों पर नजर डाल सकती हैं.

1. सिंपल गोल बिछिया

अगर आपको ज्यादा भारी या डिजाइनर बिछिया पहनना पसंद नहीं है, तो सिंपल गोल डिजाइन आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. इसमें चांदी की पतली पट्टी को गोल आकार में तैयार किया जाता है. यह देखने में काफी सादगी भरी होती है और रोजाना पहनने के लिए भी आसानी से इस्तेमाल की जा सकती है. साड़ी, सूट या रोजमर्रा के कपड़ों के साथ यह डिजाइन खूबसूरत लग सकता है.

2. फूल-पत्ती डिजाइन वाली बिछिया

थोड़ी आकर्षक बिछिया पसंद करने वाली महिलाएं फूल-पत्ती वाले डिजाइन को चुन सकती हैं. इसमें छोटे फूल, पत्तियों या बेल की आकृति बनाई जाती है, जिससे बिछिया को पारंपरिक लुक मिलता है. यह डिजाइन पैरों में पहनने के बाद काफी सुंदर नजर आता है और खास मौकों पर भी पहना जा सकता है.

3. मोती वाली चांदी की बिछिया

अगर आपको ट्रेडिशनल के साथ थोड़ा मॉडर्न लुक भी पसंद है, तो मोती वाली बिछिया देख सकती हैं. चांदी के बेस के साथ छोटे मोती या मोती जैसी डिजाइन इसे अलग लुक देती है. यह डिजाइन उन महिलाओं को पसंद आ सकता है, जो साधारण बिछिया से थोड़ा हटकर कुछ पहनना चाहती हैं.

यह भी पढ़ें: काली पड़ चुकी चांदी को ऐसे करें साफ, पायल और अंगूठी फिर दिखेंगी नई जैसी

4. पायल से मैचिंग बिछिया

कई महिलाएं चाहती हैं कि पैरों में पहनी जाने वाली पायल और बिछिया का डिजाइन एक-दूसरे से मेल खाए. ऐसे में पायल से मैचिंग बिछिया एक अच्छा विकल्प हो सकती है. इसमें पायल जैसी ही नक्काशी, छोटी घंटियां या पैटर्न देखने को मिल सकते हैं. शादी, त्योहार या किसी खास कार्यक्रम के लिए यह डिजाइन काफी सुंदर लग सकता है.

यह भी पढ़ें: चांदी की पायल खरीदने का है प्लान? ये 5 खूबसूरत डिजाइन देखकर आप भी कहेंगी- यही चाहिए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पुष्पांजलि

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >