Peanut Curry Recipe: कई बार हम एक ही तरह की सब्जी खाकर बोर हो जाते हैं. ऐसे में अगर घर में कुछ ऐसी चीजें मौजूद हो जिसे हम फटाफट बनाकर सर्व कर सकते हैं. आज हम आपको ऐसी ही एक सब्जी की रेसिपी बताएंगे जो घर में मौजूद चीजों से ही बन जाते हैं. इस सब्जी को घर के बड़ों से लेकर बच्चे भी खूब चाव से खाएंगे. आज आपको पीनट करी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं. यह सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट होती है. मूंगफली की सब्जी को आप चावल, रोटी, पूरी या फिर पराठे के साथ भी खा सकते हैं. चलिए आपको पीनट करी बनाने की रेसिपी बताते हैं.
पीनट करी बनाने की सामग्री
- पाव भाजी मसाला – 2 चम्मच
- पिसी हुई हल्दी – 1/2 छोटा चम्मच
- नमक – आवश्यकतानुसार
- काली मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
- रिफाइंड तेल – 1 बड़ा चम्मच
- कच्ची मूंगफली – 2 कप
- टमाटर – 1
- धनिया पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
- जीरा – 1/2 छोटा चम्मच
- धनिया पत्ती – 2 टहनी
- पानी
यह भी पढ़ेंं: Batkar Curry Recipe: स्वाद में बेमिसाल है छत्तीसगढ़ की बटकर करी, बार-बार खाने का करेगा दिल
पीनट करी बनाने की विधि
- पीनट करी बनाने के लिए पहले तो रात को ही मूंगफली को भिगोने के लिए रख दें.
- अगले दिन सुबह इस मूंगफली को पानी से निकाल लें.
- अब एक पैन में 3 कप पानी में मूंगफली डालकर मीडियम फ्लेम पर आधे घंटे उबलने दें.
- अब एक कड़ाही में रिफाइंड तेल डालकर उसे गर्म होने दें.
- फिर इसमें जीरा और टमाटर का पेस्ट डालें.
- इसके बाद इसमें धनिया पाउडर, पाव भाजी मसाला और हल्दी पाउडर को डालकर अच्छे से मिला लें.
- अब इसमें पकी हुई मूंगफली, स्वाद के अनुसार नमक और काली मिर्च डाल दें.
- आपकी पीनट करी बनकर तैयार हो चुकी है.
- इसे आप बाउल में निकाल कर कटे हरे धनिये से गार्निश करके रोटी, चावल या फिर पाव के साथ सर्व कर सकते हैं.
यह भी पढ़ेंं: Lemon Vegetable Curry Recipe: इस सर्दी जरूर बनाएं लेमन वेजिटेबल करी, भरपूर स्वाद के साथ सेहत में भी जबरदस्त
यह भी पढ़ेंं: Gujarati khatti Meethi Kadhi Recipe: झटपट तैयार कर लें स्वाद में बेमिसाल खट्टी-मीठी गुजराती कढ़ी, बनाने का तरीका भी है आसान
