Parenting Tips: अपने बच्चों को जंक फूड से ऐसे रखें दूर

Parenting Tips: अगर आपके बच्चे भी जंक फूड खाने की जिद्द करते हैं तो हम आपको कुछ आसान से टिप्स बताएंगे जिसकी मदद से आप अपने बच्चे को जंक फूड खाने से रोक सकते हैं.

Parenting Tips: अक्सर बच्चों में देखा जाता है कि वे हर वक्त जंक फूड खाने की इच्छा जाहीर करते रहते हैं जिस कारण हर बार उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ जाता हैं. ऐसे में अगर आपके बच्चे भी जंक फूड खाने की जिद्द करते हैं तो हम आपको कुछ आसान से टिप्स बताएंगे जिसकी मदद से आप अपने बच्चे को जंक फूड खाने से रोक सकते हैं. बच्चों के मनपसंद डिश बनाएं– अगर आप चाहती हैं कि आपका बच्चा जंक फूड खाने से दूर रहें तो आप घर में ही उनके पसंद का स्वादिष्ट भोजन बना सकती हैं. ध्यान रहें, कि आपका बच्चा घर में ही हेल्दी खाना खाएं. यूनिक तरीके से फूड की प्लेटिंग करें– बच्चों को खाना परोसने से पहले आप उसे अच्छी तरह से खाने के प्लेट को सजा दें जिससे प्लेट यूनिक दिखेगा और बच्चे भी मन से भोजन कर पाएंगे. कोशिश करें, कि शाम के वक्त आप उन्हें स्वादिष्ट स्नैक्स बना कर खिलाएं. भोजन के लिए समय निर्धारित कर लें– अगर आप अपने बच्चे को स्वस्थ रखना चाहती हैं तो भोजन के लिए एक टाइम टेबल बना लें. अगर आप आपके बच्चे को बाहर का खाना बहुत पसंद है तो आप कोई एक दिन निर्धारित कर सकती है जिस दिन आपका बच्चा बाहर का खाना खा सके. कम मात्रा में भोजन दें– अगर आप चाहती हैं कि आपका बच्चा भरपेट भोजन करें तो उसे एक ही बार में ही भोजन न परोसे इस से बच्चे खाना अधूरा छोड़ सकते हैं. ध्यान दें, कि आप अपने बच्चे को थोड़े-थोड़े मात्रा में हेल्दी भोजन खाने को दें. अलग-अलग डिश खिलाएं– अगर आप हर रोज एक ही डिश बच्चे को खिलाएंगी तो इससे बच्चे बोर हो जाएंगे. कोशिश करें, कि बच्चों को अलग अलग स्वादिष्ट भोजन खिलाएं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >