पढ़ाई में सबसे आगे रहेगा आपका बच्चा, बस अपनाएं ये 6 आसान आदतें

क्या बच्चे को जीनियस बनाने के लिए महंगा स्कूल जरूरी है? जानिए ऐसी 6 आसान आदतें, जो बच्चे का दिमाग और याददाश्त तेज करेंगी.

Parenting Tips: हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा पढ़ाई में अच्छा करे और नई चीजें जल्दी सीखें. अक्सर लोग सोचते हैं कि इसके लिए महंगे स्कूल या कई ट्यूशन जरूरी हैं, लेकिन सच यह है कि बच्चे का दिमाग और व्यक्तित्व रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों से ज्यादा विकसित होता है.

सही माहौल, अच्छी रूटीन और परिवार का साथ बच्चे की सीखने की क्षमता को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं. आइए जानते हैं ऐसी 6 आदतों के बारे में, जो बच्चे के मानसिक विकास (Parenting Tips) में मदद कर सकती हैं. 

रोज पढ़ने की आदत डालें

बच्चे को केवल स्कूल के बुक तक सीमित न रखें. उसे कॉमिक्स, पंचतंत्र की कहानियांऔर उम्र के अनुसार मैगजीन पढ़ने के लिए प्रेरित करें. रोज 20 से 30 मिनट पढ़ने की आदत वोकैबुलरी बढ़ाने, सोचने की क्षमता विकसित करने और कल्पनाशक्ति (Imagination) को मजबूत बनाने में मदद करती है. 

सवाल पूछने के लिए करें मोटिवेट 

कई बार बच्चे बार-बार सवाल पूछते हैं, लेकिन बड़े लोग उन्हें टाल देते हैं. ऐसा करने की बजाय उनके सवालों को ध्यान से सुनें और आसान भाषा में जवाब दें. जब बच्चा सवाल पूछता है, तो उसकी जिज्ञासा बढ़ती है और वह नई चीजें सीखने में रुचि दिखाता है. 

स्क्रीन टाइम रखें सीमित (Parenting Tips)

मोबाइल, टीवी और टैबलेट का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल बच्चे की एकाग्रता पर असर डाल सकता है. इसलिए स्क्रीन टाइम तय करें और उसकी जगह आउटडोर गेम्स, ड्राइंग, पजल्स या क्रिएटिव एक्टिविटी को बढ़ावा दें. इससे दिमाग एक्टिव रहता है और नई स्किल्स भी डेवलप होती हैं.

PC: AI Generated

गहरी नींद और सही खान-पान 

अच्छी नींद और हेल्दी खाना बच्चे के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए बहुत जरूरी हैं. प्रोटीन, फल, हरी सब्जियां, दूध, दही और सूखे मेवे जैसी चीजें डाइट में शामिल करें. साथ ही उम्र के अनुसार पूरी नींद लेने की आदत भी बनाएं, क्योंकि दिमाग को आराम मिलने से याददाश्त और सीखने की क्षमता बेहतर होती है. 

खेलने और एक्सरसाइज का समय जरूर दें

खेलना सिर्फ मनोरंजन नहीं है, बल्कि इससे बच्चे की याददाश्त, डिसीजन लेने की कैपेसिटी और टीमवर्क की भावना भी विकसित होती है. रोजाना कुछ समय आउटडोर गेम्स, साइकिल चलाने, दौड़ने या हल्की-फुल्की एक्सरसाइज (Parenting Tips) के लिए जरूर निकालें. 

बच्चे की मेहनत की तारीफ करें, सिर्फ रिजल्ट की नहीं

अगर बच्चा किसी काम में मेहनत कर रहा है, तो उसकी कोशिश की सराहना करें. सिर्फ नंबर या रैंक पर ध्यान देने से कई बार बच्चों पर प्रेशर बढ़ जाता है. जब उनकी मेहनत की तारीफ होती है, तो उनका सेल्फ कॉन्फिडेंट बढ़ता है और वे नई चीजें सीखने के लिए मोटिवेट होते हैं. 

यह भी पढ़ें: बच्चे के स्कूल से लौटते ही भूलकर भी न पूछें ‘आज क्या पढ़ा?’, इसकी जगह पूछें ये स्मार्ट सवाल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >