Papite ka Halwa: पपीता का नाम सुनते ही आपके मन में सब्जी या सलाद की तस्वीर बनती है. बहुत कम लोग जानते हैं कि पपीते से लाजवाब हलवा भी बनाया जा सकता है. जिसे खाने वाले उंगलियां चाटने को मजबूर हो जाते हैं. यह स्वाद के साथ-साथ सेहत से लिए भी फायदेमंद होती है. इसमें पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा भी भरपूर होती है. अगर आप रोजाना सूजी या फिर बेसन का हलवा खाकर बोर हो चुके हैं तो एक बार पपीते का हलवा खाकर देखें. चलिए इसे बनाने की सिंपल रेसिपी आपको बताते हैं.
पपीते का हलवा बनाने की सामग्री
- कच्चा पपीता – 1 (कद्दूकस)
- देसी घी – 4 बड़े चम्मच
- चीनी – आधा कप
- दूध – 1 कप
- इलायची पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
- ड्राई फ्रूट्स – 2 बड़े चम्मच
- केसर या गुलाब जल – थोड़ी सी
यह भी पढ़ें: Rajasthani Pheni Sweet: बहुत ही खास है राजस्थान की मिठाई फेनी, इसकी खुशबू ही बना देगी दीवाना
पपीते का हलवा बनाने की विधि
- पपीते का हलवा बनाने के लिए पहले पपीते को छीलकर इसे कद्दूकस कर लें.
- फिर गैस पर एक कड़ाही में 1 चम्मच घी डालकर काजू-बादाम हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
- अब आप उसी कड़ाही में बचा हुआ घी डालें और उसमें कद्दूकस पपीता डाल दें.
- इसे आप मीडियम आंच पर 10 मिनट तक भून लें.
- अब आप इसमें दूध डाल कर अच्छे से मिक्स करके धीमी आंच पर ढककर पकने दें.
- ध्यान रहे कि आप इसे बीच-बीच में चलाते रहें.
- करीब 10 मिनट बाद इसमें चीनी डाल दें और बिना ढके लगातार चलाते हुए पकाएं.
- अब हलवे में इलायची पाउडर और फ्राई किए हुए ड्राई फ्रूट्स भी डाल दें.
- गैस बंद करके अब आप हलवा सर्व कर दें.
- आप चाहें तो उपर से थोड़ा केसर, गुलाब जल, बारीक कटे बादाम और पिस्ता भी डालकर सजा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Parwal Mithai Recipe: परवल की मिठाई जो जीत लेगी सबका दिल, घर पर ही ऐसे करें तैयार
यह भी पढ़ें: Khajur Burfi: मीठा खाने के हैं शौकीन, तो कुछ मिनटों में घर पर ही बना लें खजूर की बर्फी
