Palak Pakoda Recipe: स्वाद ऐसा कि दो प्लेट खाने के बाद भी मन नहीं भरेगा, सर्दियों की शाम को खास बना देंगे ये क्रिस्पी पकौड़े

Palak Pakoda Recipe: पालक पकोड़ा एक ऐसी रेसिपी है जो मिनटों में बन जाती है और हर उम्र के लोगों को पसंद आती है. अगर आप भी शाम के नाश्ते में कुछ क्रिस्पी और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं तो पालक पकोड़ा एक बेहतरीन ऑप्शन है.

Palak Pakoda Recipe: सर्दियों की शाम हो और जब चाय के साथ अगर पकौड़े मिल जाएं तो बात ही कुछ और होती है. पकौड़े कई चीजों से बनते हैं लेकिन जब आप पालक के पकौड़े बनाते हैं तो यह पहली बार से ही सभी की फेवरेट बन जाती है. खाने में ये पकौड़े काफी ज्यादा टेस्टी तो होते ही हैं बल्कि साथ ही इन्हें सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद भी माना जाता है. यह एक ऐसी डिश है जिसे बनाने में न ज्यादा मेहनत लगती है और न ही ज्यादा समय की बर्बादी होती है. किचन में मौजूद कुछ सिंपल चीजों से ही आप इस स्पेशल पकौड़े को तैयार कर सकते हैं. अगर आपके बच्चों को पालक खाना पसंद नहीं है तो भी वे इसके टेस्ट के फैन हो जाते हैं और हर शाम घर पर इसे बनाने की जिद करने लगते हैं. तो चलिए जानते हैं पालक पकौड़े बनाने की आसान रेसिपी.

पालक पकोड़ा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • फ्रेश पालक – 1 गड्डी
  • बेसन – 1 कप
  • चावल का आटा – 2 टेबलस्पून, पकोड़े क्रिस्पी बनाने के लिए
  • हरी मिर्च – 1 से 2 बारीक कटी हुई
  • अदरक – 1 टीस्पून कद्दूकस किया हुआ
  • अजवाइन – आधा टीस्पून
  • हल्दी पाउडर – एक चौथाई टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – स्वादानुसार
  • धनिया पाउडर – आधा टीस्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – तलने के लिए
  • पानी – जरूरत के अनुसार

यह भी पढ़ें: Palak Corn Cutlet Recipe: पकौड़े-समोसे नहीं, शाम की चाय के साथ ट्राई करें हेल्दी पालक कॉर्न कटलेट, मिनटों में बनकर हो जाएगा तैयार

पालक पकोड़ा बनाने की रेसिपी

  • पालक पकोड़ा बनाने के लिए सबसे पहले पालक को अच्छे से धोकर बारीक काट लें. इसके बाद एक बड़े बर्तन में बेसन, चावल का आटा, नमक, अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इसमें अदरक और हरी मिर्च भी डाल दें.
  • इसके बाद धीरे-धीरे पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार करें. इस बात का ख्याल रखें कि घोल न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा.
  • इसके बाद इसमें कटी हुई पालक डालकर अच्छे से मिलाएं, ताकि पालक पर बेसन का मिश्रण अच्छी तरह चिपक जाए. अब कढ़ाही में तेल गरम करें और जब ये मीडियम गर्म हो जाए तो चम्मच या हाथों की मदद से छोटे-छोटे पकोड़े तेल में डालें.
  • पकोड़ों को धीमी-मीडियम आंच पर गोल्डन और क्रिस्पी होने तक तलें. जब पकोड़े अच्छे से क्रिस्पी हो जाएं, तो उन्हें निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें ताकि एक्स्ट्रा ऑइल निकल जाए.
  • गर्मागर्म पालक पकोड़े को हरी चटनी, इमली की चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें.

यह भी पढ़ें: Rice Flour Papad Recipe: घर पर बनाएं लाइट और क्रिस्पी चावल के आटे के पापड़, हर हाउसवाइफ को आनी चाहिए यह आसान रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >