Palak Beetroot Puri: सुबह की भागदौड़ में नाश्ते में तैयार करें टेस्टी पालक बीटरूट पूरी

Palak Beetroot Puri: अक्सर हम बीटरूट से सलाद और पालक से सब्जी बनाकर खा लेते हैं, लेकिन आज इस आर्टिकल में हम आपको पालक बीटरूट से टेस्टी पूरी बनाने की विधि बताएंगे जिसे आप सुबह के भागदौड़ में भी आसानी से तैयार कर सकते हैं.

Palak Beetroot Puri: सुबह के समय समझ नहीं आता है कि बच्चों और बड़ों के लिए ऐसा क्या बनाए जो उन्हें पसंद भी आए और खाने में भी मजेदार हो. ऐसे में अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, हम आपके लिए पालक बीटरूट पूरी की टेस्टी रेसिपी लेकर आए है जो सबके साथ आपको भी खूब पसंद आएगी. ये टेस्टी रेसिपी बनने में कम सामग्री और कम मेहनत लगता है जिससे ये सुबह की भागदौड़ के समय सबको सर्व करके के लिए सही रहेगा. आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से आसानी से पालक बीटरूट पूरी बनाने की विधि. 

पालक बीटरूट पूरी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • पालक – 1 कप 
  • चुकंदर – आधा कप 
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
  • अजवाइन – आधा छोटी चम्मच
  • जीरा – आधा छोटी चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – 1 छोटी चम्मच (मोयन के लिए)
  • तलने के लिए तेल – जरूरत अनुसार 

यह भी पढ़ें: Aloo Palak Paneer Paratha: घरवालों को खिलाना है कुछ खास, बनाएं गरमा-गरम टेस्टी आलू पालक पनीर पराठा 

यह भी पढ़ें: Moong Palak Appe: ब्रेकफास्ट के लिए आसानी से तैयार करें मूंग पालक अप्पे, नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

पालक बीटरूट पूरी बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप पालक और बीटरूट को अलग-अलग उबले लें. ठंडा होने पर मिक्सी में इसे पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें. 
  • अब एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा डालें. इसमें पालक का पेस्ट, बीटरूट का पेस्ट, नमक, अजवाइन, जीरा, हरी मिर्च पेस्ट और 1 चम्मच तेल डालें. 
  • अब सारी चीजें मिलाकर नरम और टाइट आटा गूंथ लें. जरूरत पड़े तो आप इसमें पानी मिलाएं. अब आप आटे को 15 मिनट ढककर रखें. 
  • आटे से छोटी लोइयां बनाएं और हल्की मोटी पूरी बेल लें. 
  • अब कड़ाही में तेल गर्म करें, तेल गर्म हो जाने के बाद आप धीमी आंच पर पूरी डालें और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तलकर निकाल लें. इसी तरह आप सारी पूरी को तल लें.
  • अब तैयार हुई पूरी को आप गरमा-गरम आलू की सब्जी या चटनी के साथ सर्व करके खाए.  

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >