ऑफिस में चाहिए स्टाइल और आराम दोनों? ट्राय करें ये स्मार्ट आउटफिट आइडियज

Office Wear for Women: ऑफिस में लंबे समय तक बैठकर काम करना पड़ता है? तो ऐसे आउटफिट चुनें जो दिखने में प्रोफेशनल हों और पहनने में पूरे दिन आराम भी दें. ये 4 ऑप्शन आपके लिए बेस्ट साबित हो सकते हैं.

Office Wear for Women: ऑफिस जाने से पहले हम सभी चाहते हैं कि हमारा लुक एकदम स्मार्ट और प्रोफेशनल लगे. लेकिन असली परेशानी तब शुरू होती है, जब कई घंटे लगातार कुर्सी पर बैठकर काम करना पड़ता है. टाइट कपड़े, सख्त फैब्रिक और कम आरामदायक आउटफिट कुछ ही समय में परेशान करने लगते हैं. ऐसे में ऐसे कपड़े चुनना जरूरी है जो देखने में स्टाइलिश हों और पूरे दिन पहनने में भी आराम दें. अगर आपकी भी सिटिंग जॉब है, तो ये 4 आउटफिट्स आपके लिए शानदार ऑप्शन हो सकते हैं.

कॉटन ए-लाइन कुर्ती के साथ पैंट

Ai image

अगर आप इंडियन या इंडो-वेस्टर्न लुक पसंद करती हैं, तो स्ट्रेट कुर्ती की जगह ए-लाइन या हल्की फ्लेयर वाली कुर्ती चुनें. इसके साथ कॉटन की एंकल लेंथ पैंट या सिगरेट पैंट पहनें, जिसमें पीछे की तरफ इलास्टिक हो. इस तरह का आउटफिट पूरे दिन आराम देता है और ऑफिस में भी बेहद सादा, एलिगेंट और प्रोफेशनल दिखाई देता है.

को-ऑर्ड सेट और क्युलॉट्स

Ai image

आजकल ऑफिस फैशन में को-ऑर्ड सेट काफी पसंद किए जा रहे हैं. आप एक ही रंग के सिंपल या हल्के प्रिंट वाले को-ऑर्ड सेट चुन सकती हैं. इसके अलावा क्युलॉट्स भी अच्छा ऑप्शन है. ये देखने में स्टाइलिश लगते हैं और पहनने में काफी आरामदायक होते हैं. इन्हें किसी भी फॉर्मल टॉप या शर्ट के साथ आसानी से मैच किया जा सकता है.

वाइड-लेग ट्राउजर के साथ लिनेन या कॉटन शर्ट

Ai image

अगर आप रोज स्किनी फिट पैंट पहनकर ऑफिस जाती हैं, तो अब थोड़ा बदलाव करने का समय है. वाइड-लेग ट्राउजर या हल्के फ्लेयर वाली पैंट लंबे समय तक बैठकर काम करने वालों के लिए ज्यादा आरामदायक रहती हैं. इनमें पैरों को खुली जगह मिलती है, जिससे बैठते समय खिंचाव महसूस नहीं होता. इसे कॉटन या लिनेन की हल्की फॉर्मल शर्ट के साथ पहनें. यह लुक प्रोफेशनल भी लगता है और पूरे दिन फ्रेश फील कराता है.

सही फैब्रिक चुनें

ऑफिस के लिए हमेशा कॉटन, लिनेन, रेयॉन या सॉफ्ट क्रेप जैसे हल्के फैब्रिक चुनें. ये लंबे समय तक पहनने में आराम देते हैं. बहुत ज्यादा सिंथेटिक या मोटे फैब्रिक वाले कपड़े पूरे दिन असहज महसूस करा सकते हैं.

बैक इलास्टिक वाली पैंट लें

अगर ट्राउजर या पैंट खरीद रही हैं, तो ऐसी पैंट चुनें जिसका आगे का हिस्सा फॉर्मल हो, लेकिन पीछे हल्का इलास्टिक हो. इससे बैठते समय कमर और पेट पर दबाव कम महसूस होता है.

लेयरिंग से दें प्रोफेशनल लुक

अगर आपका टॉप थोड़ा सिंपल या ढीला है, तो उसके ऊपर हल्का ब्लेजर, श्रग या केप पहन लें. इससे आपका पूरा लुक ज्यादा प्रोफेशनल और स्टाइलिश नजर आएगा, जबकि आराम भी बना रहेगा.

यह भी पढ़ें: मानसून में ऑफिस लुक को लेकर हैं कन्फ्यूज? अपनाएं ये 5 कमाल के फैशन टिप्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >