ऑफिस ले जाने के लिए टेस्टी और क्विक टिफिन ऑप्शन्स

Office Tiffin Ideas: अगर आप भी ऑफिस के लंच बॉक्स में ले जाने के लिए टेस्टी रेसिपी ढूंढ़ रहे हैं तो यहां टिफिन आइडियाज के बारे में जान सकते हैं.

Office Tiffin Ideas: सुबह सुबह कई बार समझ नहीं आता है कि टिफिन में क्या बनाया जाए. अगर आप ऑफिस जाते हैं तो आप भी ऐसी रेसिपी की तलाश में रहते होंगे जो आसानी से बन जाए और स्वादिष्ट भी हो. इस आर्टिकल में आप कुछ रेसिपी आइडियाज के बारे में जान सकते हैं. 

वेज पुलाव और रायता बनाएं

आप वेज पुलाव और रायता को ले जा सकते हैं. इसके लिए बासमती चावल को 20 मिनट के लिए भिगो लें. फिर कड़ाही में तेल या घी गरम करके जीरा, तेजपत्ता, खड़े मसाले और सब्जियां भूनें. चावल डालकर हल्का सा भूनें और नमक डाल दें. इसके बाद गरम मसाला और डालकर पानी मिलाकर पकाएं. रायता के लिए दही में नमक, भुना जीरा पाउडर और कटा खीरा या प्याज मिलाकर रायता तैयार करें. 

अजवाइन पराठा बनाएं

आप अजवाइन पराठा तैयार कर सकते हैं. आटे में नमक, अजवाइन और थोड़ा तेल डालकर मुलायम आटा गूंथ लें. लोई बनाकर बेल लें. तवे पर घी या तेल लगाकर सेंक लें. दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं. गरमा गरम पराठा को दही या अचार के साथ आप खा सकते हैं. 

राजमा सलाद बनाएं

आप राजमा सलाद बना सकते हैं. रात में ही राजमा को भिगो दें. इसके बाद उबाल लें. उबले हुए राजमा को ठंडा करके एक बाउल में डालें. इसमें आप कटा प्याज, टमाटर, खीरा और हरी धनिया मिलाएं. नींबू का रस, नमक, काली मिर्च और चाट मसाला डालकर अच्छे से मिला लें. 

मूंग दाल तड़का बनाएं

आप मूंग दाल तड़का भी लंचबॉक्स में ले जा सकते हैं. इसके लिए आप मूंग दाल को धोकर हल्दी और नमक के साथ उबाल लें. कड़ाही में घी गरम करके जीरा, लहसुन, सूखी लाल मिर्च और हींग का तड़का लगाएं. उबली दाल इसमें डालकर अच्छी तरह मिलाएं और थोड़ा उबाल लें. ऊपर से हरी धनिया डाल दें. इस आप रोटी या चावल के साथ पैक करें. 

यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार

यह भी पढ़ें- Makhana Matar Curry: शाही स्वाद पाएं अब घर पर, रोटी-नान के साथ बनाएं मटर मखाना करी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >