ऑफिस जाने वालों की ये 5 आदतें उनके बालों को बना रही हैं कमजोर! समय रहते न सुधारीं तो नहीं बचेंगे एक भी बाल

Hair Care Tips: अगर आप ऑफिस जाने वालों में से हैं, तो आज का यह आर्टिकल खास आपके लिए है. आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों और गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी वजह से आपके बालों की जड़ें कमजोर हो रही हैं और साथ ही आपको बालों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

Hair Care Tips: हर किसी की चाहत होती है कि उसके बाल हमेशा ही हेल्दी और खूबसूरत हों. लेकिन, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में और ऑफिस जाने की हड़बड़ी में अगर कोई चीज सबसे ज्यादा नजरअंदाज हो रही है तो वह हैं हमारे बाल. सुबह जल्दी सोकर उठना, हड़बड़ी में तैयार होना, लंबे समय तक एक ही जगह बैठकर काम करना और देर शाम या रात को घर लौटकर आने के बीच हम अपने बालों का सही से ख्याल रख ही नहीं पाते हैं. ये कुछ ऐसी गलतियां हैं जिनकी वजह से ऑफिस जाने वाले लोगों में बालों से जुड़ी प्रॉब्लम्स जैसे कि हेयर फॉल, ड्राई बाल सबसे ज्यादा देखने को मिलती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको ऑफिस जाने वालों की कुछ ऐसी गलतियों के बारे में जिनकी वजह से उनके बाल देखते ही देखते झड़ने और डैमेज होने लगते हैं. चलिए जानते हैं विस्तार से.

गीले बाल लेकर ऑफिस जाना

ऑफिस जाने वालों में अक्सर यह देखने को मिलता है कि वे समय की कमी होने की वजह से गीले बाल लेकर ही ऑफिस चले जाते हैं. यह एक ऐसी आदत है जो आपके बालों को सबसे ज्यादा डैमेज करने का काम करती है. तेज हवा, धूल और पसीने के कांटेक्ट में आकर बालों की जड़ें कमजोर होकर टूटने लगती है. अगर आप अपने बालों को हेल्दी रखना चाहते हैं तो ऑफिस जाने से पहले अपने बालों को अच्छे से सुखा जरूर लें.

यह भी पढ़ें: रात की ये 3 आदतें आपके बालों को बनाएंगी घने और मजबूत, हर लड़की के लिए परफेक्ट हेयर केयर गाइड

दिनभर एयर कंडीशनर में बैठकर काम करना

जब आप ऑफिस में लगातार एयर कंडीशनर में बैठकर काम करते हैं तो आपके बालों से मॉइस्चर खत्म हो जाती है. एसी की ठंडी हवा आपके स्कैल्प को ड्राई कर देती है जिस वजह से आपके बाल ड्राई, बेजान और कमजोर हो जाते हैं. अगर आप नहीं चाहते हैं कि अपके साथ ऐसा हो तो बीच-बीच में अपने सिर पर हाथ फेरते रहें और साथ ही पानी भी पीते रहें. ऐसा करने से आपका शरीर और आपके बाल हाइड्रेटेड रहते हैं.

टाइट हेयरस्टाइल बनाकर रखना

अक्सर यह देखा गया है कि ऑफिस में प्रोफेशनल लुक पाने के लिए लड़कियां टाइट पोनीटेल, बन या फिर जूड़ा बनाकर रखती हैं. लेकिन, हर दिन अगर ऐसा किया जाए तो बालों की जड़ों पर काफी खिंचाव पड़ता है जो समय के साथ हेयर फॉल की समस्या को जन्म देता है. अगर आप बालों को हेल्दी रखना चाहते हैं तो यह जरूरी हो जाता है कि आप एक ढीला हेयरस्टाइल अपनाएं और अगर संभव हो तो बालों को खुला रखें.

यह भी पढ़ें: Hair Care Guide: हेयर फॉल, रूखे बाल और डैंड्रफ, यहां जानें बालों की 4 सबसे बड़ी समस्याओं का आसान देसी समाधान

काम के स्ट्रेस को नजरअंदाज करना

ऑफिस में काम करते समय जिस स्ट्रेस से हम गुजरते हैं वह सिर्फ हमारे मेंटल हेल्थ पर असर नहीं डालता, ये हमारे बालों के सेहत पर भी काफी बुरा असर डालता है. जब आप काम करते समय ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं तो आपके शरीर में हार्मोन्स का बैलेंस बिगड़ जाता है जो हेयर फॉल की प्रॉब्लम को और भी ज्यादा बढ़ा देता है. अगर आप स्ट्रेस को कम करना चाहते हैं तो गहरी सांस लें और हल्की ब्रीदिंग एक्सरसाइज भी जरूर करें.

अनहेल्दी डाइट और पानी की कमी

ऑफिस के कामों के बीच अक्सर चाय और कॉफी ज्यादा पीना और पानी कम पीना एक कॉमन आदत बन गयी है. इसके अलावा, जंक फूड्स और बाहर ही तली-भुनी चीजें भी बालों को जरूरी न्यूट्रिशन नहीं दे पाता. जब शरीर में प्रोटीन, आयरन और विटामिन की कमी होती है तो सबसे पहले आपके बाल ही कमजोर होते हैं. दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं और साथ ही अपने डाइट में फल, सब्जियों और नट्स को जरूर शामिल करें.

यह भी पढ़ें: Hair Fall Solution: सिर्फ 15 दिनों में कंघी और तकिये पर बालों का दिखना होगा कम, हेयर फॉल से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >