Oats Masala Dosa: सुबह नाश्ते में झटपट बनाएं ओट्स मसाला डोसा, जानें तैयार करने का तरीका

Oats Masala Dosa: ब्रेकफास्ट में फटाफट से आप ओट्स मसाला डोसा को तैयार कर सकते हैं. इस डोसा को आप नारियल या टमाटर की चटनी के साथ सर्व करें.

Oats Masala Dosa: अक्सर लोग नाश्ते में डोसा खाना पसंद करते हैं. लेकिन डोसा तैयार करने में बहुत समय लग जाता है. चावल-दाल को घंटों तक भिगोना पड़ता है. फिर चावल-दाल के घोल को फर्मेंट करना पड़ता है. अगर आप नाश्ते में जल्दी से डोसा तैयार करना चाहते हैं तो ओट्स मसाला डोसा एक अच्छा ऑप्शन है. 

ओट्स मसाला डोसा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • ओट्स- 1 कप
  • सूजी- आधा कप
  • चावल का आटा- आधा कप 
  • दही- आधा कप
  • आलू- 2-3 उबले हुए 
  • प्याज- 1 छोटा (बारीक कटा हुआ)
  • हरा धनिया- 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ)
  • नमक- स्वादानुसार
  • टमाटर- 1 
  • राई- आधा छोटा चम्मच 
  • करी पत्ता- 10-12 
  • पानी- जरूरत के अनुसार
  • तेल- जरूरत के अनुसार

ओट्स मसाला डोसा को कैसे तैयार करें?

  • सबसे पहले ओट्स को मिक्सी जार में डालकर बारीक पीस लें. अब एक बड़े बाउल में पिसे हुए ओट्स, सूजी, चावल का आटा और दही डालकर अच्छे से मिला लें. इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए डोसा बैटर जैसा घोल तैयार कर लें. इसे आप 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें. 
  • अब आप एक कड़ाही को गर्म करें और इसमें 2 चम्मच तेल डाल दें. इसमें आप जीरा, हरी मिर्च, कड़ी पत्ता, राई, कद्दूकस किया हुआ अदरक और प्याज डालकर भूनें. फिर इसमें बारीक कटा हुआ टमाटर और हल्दी पाउडर को डाल दें. टमाटर जब नरम हो जाए तब आप उबले आलू को मैश करके डाल दें. इसके बाद स्वादानुसार नमक डाल दें. इसे थोड़ी देर पका लें. ऊपर से हरा धनिया डाल दें. 
  • अब आप बैटर को एक बड़े चम्मच से मिक्स करें. अगर घोल ज्यादा गाढ़ा है तो इसमें थोड़ा पानी मिला लें. इस बात का ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा. 
  • तवा को गर्म करें और थोड़ा सा तेल लगाएं. अब तवे पर बड़े चम्मच की मदद से बैटर डालकर गोल फैला लें. थोड़ा सा तेल डालें और मध्यम आंच पर डोसा को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें. अब आप एक चम्मच आलू के मिश्रण को बीच में रखें और डोसा को मोड़ दें. इसी तरीके से आप सारे डोसा को तैयार कर लें. 

यह भी पढ़ें- Vegetable Paneer Chilla Recipe: नाश्ते में चाहिए कुछ स्पेशल, तो फटाफट तैयार करें टेस्टी वेजिटेबल पनीर चीला

यह भी पढ़ें- Methi-Palak Chilla: लंच बॉक्स में पैक करें कुछ स्पेशल, ट्राई करें झटपट बनने वाला मेथी-पालक चीला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >