Numerology: पैसे और प्रॉपर्टी के मामले में सबसे धनी होते हैं इस मूलांक के लोग, जीते हैं शेरों वाली जिंदगी

Numerology: आज हम आपको ऐसे खास मूलांक के लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पैसों और प्रॉपर्टी के मामले में काफी ज्यादा पावरफुल होते है. इन लोगों को मुसीबतों का सामना करने में भी काफी मजा आता है.

Numerology: हमारा स्वभाव कैसा होगा यह काफी हद तक हम इस बात पर भी निर्भर करता है कि हम किस दिन या फिर तारीख पर जन्में हैं. आसान शब्दों में अगर कहें तो आप किस तारीख को जन्में या फिर आपका मूलांक क्या है इसका आपके जीवन में काफी गहरा प्रभाव पड़ता है. आज हम आपको कुछ ऐसे तारीखों के बारे में बताने जा रहे है जिनमें जन्में हुए लोग पैसे और प्रॉपर्टी के मामले में काफी ज्यादा धनी होते हैं. इन तारीखों में जिन लोगों एक जन्म होता है या फिर इस मूलांक के जो लोग होते हैं उन्हें जीवन में कभी भी परेशानियों से डर नहीं लगता है. ये लोग एक बहादुर इंसान की तरह मुसीबतों का सामना करना जानते हैं. तो चलिए इस मूलांक और इसके लोगों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

मूलांक 9 के लोग होते हैं खास

आज हम जिस खास मूलांक के बारे में बात कर रहे हैं वह 9 है. अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या फिर 27 तारीख को हुई है तो आपका मूलांक 9 है. बात करें इन लोगों के अंतर्ज्ञान की तो ये काफी ज्यादा स्ट्रांग होते हैं. ये लोग कठिन से कठिन परिस्तिथि में सही फैसला लेने की काबिलियत रखते हैं. इन लोगों को अपनी खूबियों और कमियों के बारे में काफी अच्छे से पता होता है. इन लोगों को खुद पर इतना ज्यादा भरोसा होता है कि ये अपने दम पर कितनी भी बड़ी मुसीबत का सामना आसानी से कर लेते हैं.

ये भी पढ़ें: Numerology: जीवन हो जाएगा बर्बाद अगर इन तारीखों में जन्मे लोगों से कर ली शादी, दुख और तकलीफ के साथ पड़ेगा जीना

ये भी पढ़ें: Numerology: पर्वत की तरह अपने बातों पर अड़े रहते हैं इस मूलांक के लोग, मुसीबतों का डटकर करते हैं सामना

कौन हैं इस मूलांक के स्वामी?

अंक ज्योतिष की अगर माने तो मूलांक 9 के जो लोग होते हैं उनके स्वामी मंगल गृह को बताया गया है. इन्हें बाकि सभी ग्रहों का सेनापति भी बताया गया है. इस मूलांक के जो लोग होते हैं वे हमेशा से ही मिल-जुलकर काम करने में माहिर रहे हैं. ये लोग काफी ज्यादा मेहनती होते हैं और जीवन में आगे बढ़ने के लिए बिना रुके कोशिश करते रहते हैं. इन लोगों में लीडरशिप की क्वालिटी भी काफी जबरदस्त होती है. अगर ये किसी से कुछ कहते हैं तो लोग बिना सवाल किये इनकी बातों को मानते भी हैं. अपनी लीडरशिप क्वालिटी की वजह से ये लोग जीवन में काफी पैसे और प्रॉपर्टी कमाते हैं.

पैसे और प्रॉपर्टी की नहीं रहती कमी

अंक ज्योतिष की अगर माने तो मूलांक 9 के जो लोग होते हैं पैसे, जमीन और प्रॉपर्टी की कोई कमी नहीं रहती है. इन लोगों के पास आपको हमेशा ही बड़ी गाड़ियां, बड़े-बड़े जमीन के टुकड़े, मकान, दुकान देखने को मिल जाएंगे. इस मूलांक के जो लोग होते हैं वे बिजनेस करके काफी ज्यादा पैसे कमा सकते हैं.

होती हैं ये बुरी आदतें

मूलांक 9 के जो लोग होते हैं उन्हें कुछ बुरी आदतें या फिर बुराइयां भी होती है. ये लोग काफी गुस्से वाले होते हैं और इन्हें काफी तेजी से गुस्सा चढ़ता है. कई बार गुस्से में होने की वजह से येलोग गलत भाषा का भी इस्तेमाल कर देते हैं. केवल यहीं नहीं, इन लोगों में काफी ज्यादा आत्मविश्वास होने की वजह से ये लोग कई बार दूसरों की भावनाओं को समझ नहीं पाते हैं. इन लोगों को अकेले रहने में घबराहट होती है.

ये भी पढ़ें: Numerology: अरबों की संपत्ति के मालिक बनते हैं इस मूलांक के लोग, जीवन में नहीं रहती किसी चीज की कमी

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >