Numerology: शान और शौकत वाली जिंदगी जीते हैं इन तारीखों में जन्में हुए लोग, किसी चीज में नहीं करते कंजूसी

Numerology: आज हम आपको कुछ ऎसे तारीखों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें जन्में लोगों को जीवन में कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होती है. ये लोग अपना जीवन पूरे शान ने साथ बिताना पसंद करते हैं.

Numerology: हमारा स्वभाव कैसा होगा यह काफी हद तक हम इस बात पर भी निर्भर करता है कि हम किस दिन या फिर तारीख पर जन्में हैं. आसान शब्दों में अगर कहें तो आप किस तारीख को जन्में या फिर आपका मूलांक क्या है इसका आपके जीवन में काफी गहरा प्रभाव पड़ता है. आज हम आपको कुछ ऐसे तारीखों के बारे में बताने जा रहे है जिनमें जन्में हुए लोग अपना जीवन पूरे शान और शौकत के साथ जीना पसंद करते हैं. इन तारीखों में जन्में लोग जीवन में कभी भी किसी भी चीज को लेकर कंजूसी नहीं करते हैं. तो चलिए इस मूलांक के लोगों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

मूलांक 6 के लोग होते हैं ऐसे

आज हम जिस मूलांक के बारे में बात करने जा रहे हैं वह है 6. अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या फिर 24 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 6 है. मूलांक 6 के जो लोग होते हैं वे काफी स्मार्ट होते हैं और एक लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं. इनके ऊपर शुक्र की कृपा होती है जिस वजह से इन्हें जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है. पैसे खर्च करने के मामले में भी ये लोग आगे रहते हैं. इन लोगों को जीवन में कभी भी आप पैसे खर्च करने में कंजूसी करते नहीं देखेंगे.

ये भी पढ़ें: Numerology: जीवन हो जाएगा बर्बाद अगर इन तारीखों में जन्मे लोगों से कर ली शादी, दुख और तकलीफ के साथ पड़ेगा जीना

ये भी पढ़ें: Numerology: पर्वत की तरह अपने बातों पर अड़े रहते हैं इस मूलांक के लोग, मुसीबतों का डटकर करते हैं सामना

जीते हैं शानदार और लग्जरी लाइफ

मूलांक 6 के जो लोग होते हैं वे जीवन को काफी खुलकर और शान के साथ जीना पसंद करते हैं. इन लोगों को किसी भी चीज में कंजूसी करना पसंद नहीं होता है. उम्र चाहे बढ़ती रहे लेकिन इनके अंदर जवानी बरकरार रहती है. ये लोग जिस भी जगह जाते हैं वहां की रंगत में चार चांद लगा देते हैं.

पैसे कमाने में होते हैं माहिर

मूलांक 6 के जो लोग होते हैं उन्हें जीवन में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण पैसे कमाना लगता है. ये लोग अगर थोड़ी सी मेहनत करते हैं तो इन्हें जीवन में ढेर सारे पैसे मिलते हैं. इन लोगों के स्वभाव में कोई बुराई नहीं रहती है और इन्हें दुनियाभर में घूमने का मौका भी मिलता है. इन लोगों की एक खास बात यह भी होती है कि ये जीवन में हर हालात में खुश रहना जानते हैं.

कहां मिलती है इन्हें सफलता

मूलांक 6 के जो लोग होते हैं उन्हें अगर तरक्की करनी है तो उन्हें मीडिया में जॉब करनी चाहिए या फिर फिल्म लाइन में भी काम कर सकते हैं. केवल यहीं नहीं, ये लोग अगर चाहें तो मॉडलिंग और फैशन डिजाइनिंग में भी काफी नाम कमा सकते हैं. वहीं, बिजनेस की अगर बात करें तो इन लोगों के लिए लग्जरी आइटम्स, कपड़े और ज्वेलरी का बिजनेस सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.

ये भी पढ़ें: Numerology: अरबों की संपत्ति के मालिक बनते हैं इस मूलांक के लोग, जीवन में नहीं रहती किसी चीज की कमी

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >