Numerology: रील बनाने से दूर रहती हैं इस मूलांक की लड़कियां, ट्रेंड के बजाय करियर पर देती हैं ध्यान

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 4, 7 और 8 की लड़कियां आमतौर पर सोशल मीडिया ट्रेंड्स से दूर रहती हैं. वे रील बनाने की बजाय अपने करियर और पर्सनल लाइफ पर ध्यान देती हैं. जानिए, इनके स्वभाव और रुचियों से जुड़ी खास बातें…

Numerology: आज के दौर में सोशल मीडिया का क्रेज हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है. खासतौर पर इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर रील्स बनाना एक नया ट्रेंड बन चुका है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ खास मूलांक की लड़कियां इस ट्रेंड से दूर रहती हैं? अंकशास्त्र के अनुसार, मूलांक 4, 7 और 8 की लड़कियां आमतौर पर सोशल मीडिया पर कम एक्टिव होती हैं और रील बनाने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखातीं.

मूलांक 4 वाली लड़कियां व्यावहारिक और गंभीर स्वभाव की होती हैं. वे ट्रेंड फॉलो करने की बजाय अपने करियर और लॉन्ग-टर्म गोल्स पर ध्यान देती हैं. 

मूलांक 7 की लड़कियां गंभीर और कम बोलने वाली होती हैं, जिन्हें लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं आता. वे सोशल मीडिया को सिर्फ युजफूल कंटेंट देखने के लिए इस्तेमाल करती हैं, न कि खुद को दिखाने के लिए.

मूलांक 8 की लड़कियां गंभीर और मेहनती होती हैं. ये दिखावे से दूर रहती हैं और बेवजह समय बर्बाद करना पसंद नहीं करतीं. उनके लिए सोशल मीडिया एक उपयोगी माध्यम हो सकता है, लेकिन केवल जरूरी चीजों के लिए.

नोट: हालांकि, यह सिर्फ एक सामान्य प्रवृति है और व्यक्तित्व का निर्धारण कई अन्य फैक्टर्स से भी होता है. यह जरूरी है कि ध्यान दिया जाए कि अंकशास्त्र केवल एक सुझाव है. हर व्यक्ति का माहौल और अनुभव भी उसकी सोच और व्यवहार पर प्रभाव डालते हैं. इसलिए, यह केवल एक सामान्य प्रवृत्ति है और सभी लड़कियों पर यह लागू नहीं होता. साथ ही प्रभात खबर इस खबर की सत्यता का दावा नहीं करता है. यह जानकारी इंटरनेट से ली गई है.

ALSO READ: Numerology: सास को मां की तरह मानते हैं इस मूलांक के लड़के, रिश्तों में बैलेंस बनाने में होते हैं माहिर

ALSO READ: Numerology: पार्टनर को टाइम देते हैं इस मूलांक के लड़के, पसंद नापसंद का भी रखते हैं ख्याल

ALSO READ: Numerology: सरकारी नौकरी में सफलता प्राप्त करती हैं इस मूलांक की लड़कियां, समाज सेवा भी होता है पसंद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >