Numerology: आइंस्टीन जैसा चलता है इन 4 तारीखों में जन्मे बच्चे का दिमाग, चुटकियों में निकाल लेते हैं समस्या का हल

Numerology: अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस मूलांक में जन्में लोगों का ग्रह स्वामी चंद्रमा होता है, जिसकी वजह से ये लोग किसी भी गलती का हल तुरंत निकाल लेते हैं. ये लोग बहुत तेज दिमाग के होते हैं जिसके कारण यह अपनी पहचान हर जगह बना लेते हैं.

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, हर व्यक्ति का जन्म एक खासतारीख से जुड़ा जरूर होता हैं. अंक ज्योतिष को हमारे हिन्दू धर्म में बहुत अहम माना गया हैं. जन्मतिथि के आधार से ज्योतिष शास्त्र में किसी भी व्यक्ति का मूलांक निकाला जा सकता हैं. अंक शास्त्र की मानें तो हर संख्या की अपनी एक खास विशेषता होती है, जो कि व्यक्तित्व जानने में बहुत सहयोग करती है. अंक ज्योतिष के अनुसार, हर मूलांक का अपना एक ग्रह स्वामी होता है. तो, आज हम उस मूलांक के बारे जो लोग बहुत तेज दिमाग वाले होते हैं. 

यह भी पढ़ें- Numerology: बहुत नखरीली होती हैं इस मूलांक में जन्मी लड़कियां, कूट-कूट कर भरा होता है आत्मविश्वास

यह भी पढ़ें-  Numerology: इस मूलांक में जन्मे बच्चे बड़े होकर बनते हैं फिल्मी कलाकार, चीजों को सीखने में होते हैं माहिर

ये है मूलांक 

जिन लोगों का का जन्म किसी भी महीने की 2, 11,20 या 29 तारीख में होता होगा या हुआ है उनका मूलांक 2 होगा. मूलांक 2 के स्वामी ग्रह चंद्रमा है. आज हम इस मूलांक के बारे में बात करेंगे जिसे अंक ज्योतिष के अनुसार, भावुक,अच्छे दिल और साहसी माना गया हैं. तो, चलिए जानते हैं मूलांक 2 वाले लोग के बारे में विस्तार से. 

जल्दी घबराते नहीं हैं 

मूलांक 2 के लोग बहुत हिम्मत से काम लेते हैं. ये लोग किसी भी कठिन समस्या से परेशान नहीं होते है, बल्कि उसका सामना करने के लिए तात्पर्य रहते हैं. धन के मामले में ये लोग बहुत खुशनसीब होते हैं. ये लोग अपने जीवन में खुद के दम पर खूब धन कमाते हैं. ये लोग हर क्षेत्र में नाम काम लेते हैं. अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ये लोग बहुत तेजी से अपने दिमाग को चलाते है, जिससे वह इसका हाल चुटकी में निकाल लेते हैं.

हर जगह पहचान बना लेते हैं

मूलांक 2 के लोगों की खासियत यह भी है कि यह लोग अपनी पहचान हर जगह पर बना लेते है, जिससे वह खूब नाम कमाते हैं. ये लोग सरकारी काम में बहुत आगे रहते हैं और ये लोग बहुत क्रिएटिव किस्म के होते हैं. साथ ही यह लोग की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी होती है और धन को ठीक से इस्तेमाल करने में भी ये लोग बहुत माहिर होते हैं.  

प्यार रह जाता हैं अधूरा

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 2 के लोगों को प्रेम या विवाह के मामले में बहुत कमजोर देखा गया हैं. प्यार के मामले में इनलोगों को बहुत कुछ झेलना पड़ता हैं. सच्चा प्यार पाने के लिए इनलोगों को बहुत इंतेजार करना पड़ता हैं. लेकिन, इनका पारिवारिक जीवन बहुत अच्छा होता है ये लोग अपने बच्चों से बहुत प्यार करते हैं.

यह भी पढ़ें- Numerology: जन्म से होशियार होते हैं इन 4 तारीखों में जन्मे बच्चे, कभी नहीं भूलते एक बार देखी हुई चीज

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >