Palak Suji Bites: बिना डीप फ्राई मिनटों में बनाएं टेस्टी और हेल्दी पालक सूजी बाइट्स, शाम की भूख मिटाने का सबसे क्रिस्पी तरीका

Palak Suji Bites: पालक सूजी बाइट्स एक हेल्दी, लाइट और टेस्टी स्नैक है, जो शाम की भूख मिटाने के लिए परफेक्ट ऑप्शन माना जाता है. पालक और सूजी से बनी यह रेसिपी बिना डीप फ्राई किए क्रिस्पी स्वाद देती है. बच्चों के टिफिन से लेकर चाय के साथ परोसने तक, यह आसान रेसिपी हर किसी को खूब पसंद आती है.

Palak Suji Bites: अगर आप शाम की हल्की भूख मिटाने के लिए कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं जो न सिर्फ लाइट हो बल्कि हेल्दी भी हो, तो पालक सूजी बाइट्स आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह एक ऐसी डिश है जिसे घर के बच्चे ही नहीं, बल्कि बड़े भी बहुत पसंद करते हैं. इस डिश की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ बनाने में भी बेहद आसान है. इसमें इस्तेमाल किया जाने वाला पालक आयरन, फाइबर और विटामिन्स से भरपूर होता है, जबकि सूजी आसानी से डाइजेस्ट होती है और लंबे समय तक एनर्जी देती है. जब ये दोनों चीजें एक साथ मिलती हैं, तो एक ऐसा स्नैक तैयार होता है जो बिना डीप फ्राई किए ही क्रिस्पी और टेस्टी एक्सपीरियंस देता है. इस डिश को आप बच्चों के टिफिन में, शाम की चाय के साथ या फिर मेहमानों को इंप्रेस करने के लिए भी आसानी से बना सकते हैं.

पालक सूजी बाइट्स बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • सूजी – 1 कप
  • बारीक कटी पालक – 1 कप
  • दही – आधा कप
  • अदरक-हरी मिर्च पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
  • बारीक कटा प्याज – 1 छोटा
  • नमक – स्वादानुसार
  • जीरा – आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • गरम मसाला – एक चौथाई छोटा चम्मच
  • इनो या फ्रूट सॉल्ट – 1 छोटा चम्मच
  • तेल – फ्राई करने के लिए

यह भी पढ़ें: Matar Sabudana Cutlet: खिचड़ी से हो गए बोर तो ट्राय करें साबूदाना से बने क्रिस्पी कटलेट्स, कम इंग्रीडिएंट्स में बनने वाला परफेक्ट स्नैक

पालक सूजी बाइट्स बनाने की रेसिपी

  • पालक सूजी बाइट्स बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में सूजी और दही डालकर अच्छी तरह मिला लें. अगर जरूरत हो तो थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें. अब इसमें बारीक कटी पालक, प्याज, अदरक-हरी मिर्च पेस्ट, नमक और सारे मसाले डालकर अच्छे से मिक्स करें. अब इस मिश्रण को 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी अच्छे से फूल जाए.
  • इसके बाद इसमें इनो डालें और हल्के हाथ से मिलाएं और फिर गैस पर अप्पे पैन या नॉन-स्टिक पैन गरम करें और हल्का सा तेल लगाएं. तैयार मिश्रण को छोटे-छोटे बाइट्स के रूप में पैन में डालें और धीमी आंच पर पलट-पलट कर गोल्डन और क्रिस्पी होने तक सेकें.

पालक सूजी बाइट्स को परोसने का तरीका

गर्मागर्म पालक सूजी बाइट्स को हरी चटनी, टोमैटो सॉस या दही डिप के साथ परोसें. आप अगर चाहें तो ऊपर से थोड़ा चाट मसाला भी छिड़क सकते हैं, जिससे इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाएगा.

यह भी पढ़ें: Palak Matar Cutlet Recipe: पालक और मटर से प्यार करने लगेंगे बच्चे जब घर पर बनेगा ये टेस्टी कटलेट, शाम की भूख का हेल्दी इलाज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >