Night Hair Care Tips: रात की ये छोटी आदतें बदल देंगी बालों की क्वालिटी, हेयर फॉल समेत कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

Night Hair Care Tips: अगर आप रोज रात सोने से पहले इन 5 आसान कामों को अपनी आदत बना लें, तो कुछ ही समय में बालों की क्वालिटी में फर्क नजर आने लगेगा. इन आदतों को अपनाने से आपके बाल मजबूत होंगे, टूटना कम होगा और ग्रोथ भी बेहतर होगी.

Night Hair Care Tips: आज के समय में बालों का झड़ना, पतला होना और साथ ही उनके काफी धीमे रफ्तार पर ग्रो करना एक कॉमन प्रॉब्लम बन गया है. इन सभी प्रॉब्लम्स के पीछे जो मुख्य कारण हैं वे हैं खराब लाइफस्टाइल, गलत डाइट, स्ट्रेस और देखभाल की कमी. जब बालों का झड़ना शुरू होता है या फिर बालों से जुड़ी कोई प्रॉब्लम होती है तो हम घबराकर तरह-तरह के प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स लेने लग जाते हैं. बता दें अगर आप भी इस समय बालों के झड़ने या फिर स्लो ग्रोथ प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए है. आज हम आपको रात को सोने से पहले अपनायी जाने वाली कुछ ऐसे आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें जब आप अपनाना शुरू करेंगे तो कुछ ही समय में आपके बालों का झड़ना बंद होगा और साथ ही आपके बाल लंबे, घने और मजबूत भी हो जाएंगे. तो चलिए सोने से पहले की इन आदतों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

सोने से पहले बालों में हल्की मालिश करें

आपको हर रात सोने से पहले अपने बालों और स्कैल्प की हल्के हाथों से मसाज जरूर करनी चाहिए. हर दिन सिर्फ 10 से 15 मिनट ऐसा करना आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. जब आप बालों और स्कैल्प की मसाज करते हैं तो इससे सिर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जिससे बालों की जड़ों तक न्यूट्रिशन पहुंचता है. मसाज करने के लिए आप नारियल तेल, आल्मंड ऑइल या फिर कैस्टर ऑइल का इस्तेमाल कर सकते हैं. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि काफी ज्यादा तेल का इस्तेमाल न करें.

यह भी पढ़ें: Homemade Hair Oils: महंगे प्रोडक्ट्स को डस्टबिन में करें डंप! घर पर बने ये हेयर ऑइल्स आपके बालों को बनाएंगे हेल्दी और स्ट्रॉन्ग

बालों को कभी भी गीला रखकर न सोएं

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि आपको कभी भी भीगे हुए या फिर गीले बालों में सोने की गलती नहीं करनी चाहिए. ऐसा करना आपके लिए काफी ज्यादा हानिकारक हो सकता है. अगर आप गीले बालों में सोते हैं तो आपके बालों की जड़ें कमजोर होती हैं और टूटने लग जाती है. इसके अलावा गीले बालों में सोने से स्कैल्प में फंगल इन्फेक्शन और डैंड्रफ का भी खतरा काफी बढ़ जाता है. अगर आप सोने जा रहे हैं तो इस बात का खास ख्याल रखें कि आपके बाल पूरी तरह से सूख चुके हों. अगर आपके पास बालों को सुखाने का समय न हो तो हवा में भी बालों को सुखा सकते हैं.

सोने से पहले बालों को सुलझा लें

बता दें जब आप उलझे हुए बालों के साथ सोने जाते हैं तो वे ज्यादा टूटत और झड़ते हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल टूटने और झड़ने से बचे रहें तो हर रात सोने से पहले चौड़े दांतों वाली कंघी से अपने बालों को अच्छे से सुलझा लें. इसके दो फायदे हैं, पहला फायदा सुलझाये हुए बालों में खिंचाव नहीं होता और दूसरा इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है. यह छोटी से आदत आपके बालों को टूटने से बचाती है और साथ ही हेयर ग्रोथ में भी मदद करती है.

यह भी पढ़ें: Natural Hair Packs: घर पर बनाएं ये 5 नेचुरल और बजट फ्रेंडली हेयर पैक्स, देखते ही देखते बाल होंगे घने और मजबूत

ढीला हेयरस्टाइल बनाकर सोएं

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि रात को सोते समय आपको कभी भी टाइट चोटी, पोनीटेल या फिर जूड़ा बनाकर नहीं सोना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैंतो आपके बालों की जड़ों पर काफी दबाव पड़ता है. आपकी इस गलती की वजह से हेयर फॉल का खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है. अगर आप नहीं चाहते हैं कि आपके बाल झड़े तो ऐसे में सोते समय अपने बालों को खुला रखें और एकदम ही ढीली चोटी बनाएं.

पूरी नींद और तनाव से दूरी जरूरी

अगर आप चाहते हैं कि आपके बल बेहतर तरीके से ग्रो करें तो यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप एक अच्छी और पूरी नींद जरूर लें. हर रात कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लें और साथ ही सोते समय स्मार्टफोन और स्ट्रेस से दूरी बनाकर रखें. अगर आपको स्ट्रेस ज्यादा है तो इसे शांत करने के लिए आप ब्रीदिंग एक्सरसाइज की भी मदद ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Best Hair Oils: तेजी से झड़ते बाल बढ़ा रहे हैं गंजेपन का खतरा? ये ऑइल्स देंगे हर हेयर प्रॉब्लम का सॉल्यूशन

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >