Jhol Momos Recipe: मोमोज का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन अगर मोमोज तीखी और चटपटी ग्रेवी में डूबे हों, तो उसका स्वाद दोगुना हो जाता है. नेपाल के मशहूर झोल मोमोज अपनी खास तिल और टमाटर वाली ग्रेवी के लिए पूरी दुनिया में पसंद किए जाते हैं. अक्सर हम घर पर मोमोज तो बना लेते हैं, लेकिन वो असली नेपाली झोल वाला स्वाद नहीं मिल पाता. अच्छी बात यह है कि इसे बनाना बहुत ही आसान है और इसके लिए आपको किसी खास सामान की जरूरत भी नहीं है. इस रेसिपी की मदद से आप घर की रसोई में ही बाजार जैसा स्वाद तैयार कर सकते हैं. सर्दियों की शाम हो या दोस्तों के साथ कोई छोटी पार्टी, गर्मागर्म झोल मोमोज हर मौके को खास बना देंगे.
झोल मोमोज बनाने के लिए किन चीजों की जरुरत है?
डम्पलिंग फिलिंग के लिए
चिकन कीमा – 250 ग्राम
लाल प्याज (बारीक कटा हुआ) – 1/2
हरा प्याज / स्प्रिंग अनियन (बारीक कटा हुआ) – 1/2
धनिया पत्ता (बारीक कटा हुआ) – 1/2 कप
लहसुन (बारीक कटा हुआ) – 4 कलियां
अदरक (बारीक कटा हुआ) – 1 बड़ा चम्मच
हल्दी – 1 छोटा चम्मच
गरम मसाला – 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1–2 छोटा चम्मच
मक्खन (पिघला हुआ) – 3 बड़े चम्मच
चटनी के लिए
मूंगफली (भुनी हुई) – 2 बड़े चम्मच
तिल (भुने हुए) – 2 बड़े चम्मच
टमाटर (कटे हुए) – 2
लहसुन (बारीक कटा हुआ) – 1/2 बड़ा चम्मच
अदरक (बारीक कटा हुआ) – 1/2 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – स्वाद अनुसार
जीरा – 1/2 छोटा चम्मच
हल्दी – 1/2 छोटा चम्मच
धनिया पत्ता – 1/2 कप
चीनी – 1 छोटा चम्मच
पानी – 1 कप
नींबू का रस – 1 नींबू का
नेपाली स्टाइल झोल मोमोज घर पर कैसे बनाएं?
1. एक बड़े बर्तन में चिकन कीमा, कटा लाल प्याज, हरा प्याज, धनिया, लहसुन, अदरक, हल्दी, गरम मसाला, मिर्च पाउडर, पिघला हुआ मक्खन और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसे डम्पलिंग की स्टफिंग तैयार करें.
2. एक डम्पलिंग रैपर लें और बीच में थोड़ा सा स्टफिंग रखें. किनारों पर पानी लगाकर मोड़कर बंद करें. इसी तरह सारी डम्पलिंग बना लें और स्टीम करने तक फ्रिज में रख दें.
3. चटनी बनाने के लिए पैन में थोड़ा तेल गरम करें. इसमें टमाटर, लहसुन और अदरक डालकर भूनें. जब टमाटर नरम हो जाएं तो इसमें मूंगफली, तिल, मिर्च पाउडर, जीरा, हल्दी और धनिया डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
4. अब इस मिश्रण को मिक्सर में डालें. इसमें चीनी, पानी, नींबू का रस और नमक डालकर चिकनी चटनी पीस लें.
तैयार डम्पलिंग को स्टीमर में रखें और लगभग 10 मिनट तक भाप में पकाएं जब तक वे पूरी तरह पक न जाएं.
5. परोसने के लिए प्लेट में पहले थोड़ी चटनी डालें. ऊपर से स्टीम की हुई डम्पलिंग रखें और धनिया, तिल और चाहें तो चिली ऑयल डालकर गरमागरम परोसें.
ये भी पढ़ें: Paneer Burger Recipe: घर पर ऐसे बनाएं रेस्टोरेंट जैसा क्रिस्पी पनीर बर्गर, नोट करें सीक्रेट रेसिपी
ये भी पढ़ें: Schezwan Sauce Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी तीखी और चटपटी शेजवान सॉस, महीनों तक नहीं होगी खराब
