National Dentist Day: क्या है नेशनल डेंटिस्ट डे, कब से हुई थी शुरुआत, जानें

National Dentist Day: जब भी दांतों में किसी भी तरह की दिक्कत आती है तो सबसे पहले हम डेंटिस्ट के पास जाते है जिनकी मदद से दांतों से जुड़ी सारी समस्या दूर हो जाती है. 6 मार्च को नेशनल डेंटिस्ट डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है.

National Dentist Day: देशभर में हर साल 6 मार्च को नेशनल डेंटिस्ट डे यानी राष्ट्रीय दंत चिकित्सक दिवस के रूप में मनाया जाता है. यह दिन दंत चिकित्सकों को उनके योगदान और मदद के लिए धन्यवाद देने के रूप में मनाया जाता है. दंत चिकित्सकों की मदद से ही लोगों की दांतों सी जुड़ी सारी परेशानी खत्म हो जाती है साथ ही लोगों की मुस्कुराहट और भी खूबसूरत हो जाती है. यह दिन लोगों को दांतों से जुड़े स्वास्थ्य के महत्व के बारें में अवगत कराने का खास मौके के रूप में मनाया जाता है. आइये जानते है क्या है राष्ट्रीय दंत चिकित्सक दिवस और क्या है इसका इतिहास और महत्व.

क्या है नेशनल डेंटिस्ट डे

नेशनल डेंटिस्ट डे हर साल 6 मार्च को मनाया जाता है. इस दिन उन सभी डेंटिस्ट की प्रशंसा की जाती जो पूरी निष्ठा से अपना योगदान देते है. इन की वजह से ही लोगों की मुस्कुराहट और भी खूबसूरत हो जाती है.

Protein Rich Breakfast: खुद को रखना चाहते हैं प्रोडक्टिव और फिट? ब्रेकफास्ट में शामिल करें प्रोटीन रिच फूड्स: National Dentist Day: क्या है नेशनल डेंटिस्ट डे, कब से हुई थी शुरुआत, जानें

नेशनल डेंटिस्ट डे का इतिहास

अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन ने साल 1938 में अपना 100वां वर्षगांठ मनाया था. इसके सम्मान में पहला नैशनल डेन्टिस्ट डे मनाया गया था. तब से अबतक हर साल 6 मार्च को नेशनल डेंटिस्ट डे मनाया जाता है.

नेशनल डेंटिस्ट डे का महत्व

इस दिन का खास महत्व होता है क्योंकि दंत चिकित्सकों की मेहनत और समर्पण की प्रशंसा की जाती है. कई जगहों पर दंत चिकित्सक हेल्थ चेकअप कैम्प या सेमिनार का आयोजन कराया जाता. हेल्थ चेकअप कैम्प या सेमिनार की मदद से डेंटिस्ट लोगों को जागरूक करते हैं कि वे अपने दांतों के हाइजीन का क्यों और कैसे ख्याल रखें साथ ही नियमित जांच के लिए डेंटिस्ट के पास जाने के लिए प्रेरित करते है. खासतौर से वैसे लोगों को जो अपने दांतों की जांच कराने से हिचकिचाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >