Murmura Poha: दिन की शुरुआत हो स्वाद के साथ, कम टाइम में बनाएं मुरमुरा पोहा

Murmura Poha: नाश्ते में ट्राई करना है कुछ अलग तो मुरमुरा से बनाएं ये पोहा रेसिपी. मुरमुरे से तैयार ये डिश बिना झंझट के आसानी से बन जाती है और खाने में बहुत ही टेस्टी होती है. तो आइए जानते इसे बनाने की विधि.

Murmura Poha: सुबह के नाश्ते में आमतौर पर पोहा बनाया जाता है. ये आसानी से और जल्दी तैयार हो जाता है. अगर आप नाश्ते में कुछ अलग तरह का पोहा को तैयार करना चाहते हैं तो आप मुरमुरा पोहा को बना सकते हैं. ये पोहा आसानी से और झटपट तैयार हो जाता है. ये आप सुबह के नाश्ते में या जब हलकी भूख लगी हो तो बनाएं. ये बच्चों के साथ बड़ों को भी बहुत पसंद आएगा. 

मुरमुरा पोहा बनाने के लिए सामग्री 

  • मुरमुरा या पफ्ड राइस- 2 कप
  • मूंगफली के दाने- 2-3 बड़े चम्मच
  • प्याज- एक बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च- 1-2 बारीक कटी हुई
  • करी पत्ते- 8-10
  • सरसों के दाने- एक छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • नींबू का रस- आधा चम्मच
  • हरा धनिया- बारीक कटा हुआ
  • तेल

यह भी पढ़ें- Karonda Pickle Recipe: घर पर बनाएं करौंदा का चटपटा अचार, खाने का बढ़ाएं स्वाद

मुरमुरा पोहा बनाने की विधि (Murmura Poha Recipe)

  • मुरमुरा पोहा बनाने ले लिए मुरमुरे में पानी डालें और जल्दी से पानी से धोकर छान लें. इसे आपको ज्यादा देर तक पानी में नहीं भिगो कर रखना है. पानी को अच्छे से छान लें. अब मूंगफली को आप भुन लें और अलग निकाल कर रख दें.
  • अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल में सरसों के दाने को डालें. जब सरसों के दाने चटकने लगे तो आप करी पत्ता और हरी मिर्च को डालें. अब इसमें प्याज डालें और जब प्याज पक जाए तब आप इसमें बारीक कटा हुआ टमाटर को डालें और इसे पकाएं.
  • अब इसमें आप फिर हल्दी पाउडर, थोड़ी सी चीनी और नमक डालें. सभी चीजों को मिक्स करें. अब भीगे हुए मुरमुरे डालें और अच्छे से मसाले में मिला दें. इसमें आप मूंगफली को डालें और ढककर दो से मिनट के लिए पकाएं. अब आप इसमें नींबू का रस और हरा धनिया डालकर मिक्स करें और सर्व करें.

यह भी पढ़ें- Mawa Barfi: रक्षा बंधन के त्योहार में घोलें मिठास, तैयार करें ये मावा बर्फी

यह भी पढ़ें- Sawan Special Sabudane Appe: साबूदाना से बनाएं कुछ हटके, सावन में तैयार करें स्वाद से भरपूर ये रेसिपी



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >