न होगी चिपचिपाहट, न ही निकलेंगे पिंपल्स, मॉनसून में दिनभर फ्रेश लुक के लिए सुबह उठते ही अपनाएं ये 5 स्किनकेयर हैक्स

Monsoon Skincare Routine: बारिश के मौसम में बढ़ी हुई उमस और ऑयली स्किन की वजह से चेहरा अक्सर चिपचिपा और बेजान नजर आने लगता है. अगर आप भी इस परेशानी से जूझते हैं, तो सुबह की शुरुआत सही स्किनकेयर रूटीन से करें. कुछ आसान आदतें अपनाकर आप पूरे दिन अपनी स्किन को फ्रेश, साफ और ग्लोइंग बनाए रख सकते हैं.

Monsoon Skincare Routine: बारिश के इस मौसम में हवा में ह्यूमिडिटी अचानक ही काफी ज्यादा बढ़ जाती है. ऐसा होने की वजह से हमारी स्किन ज्यादा ऑयली हो जाती है और साथ ही हमें पसीना भी ज्यादा आने लगता है. यही एक बड़ी वजह है कि बारिश के इन दिनों में हमारे चेहरे पर दिनभर चिपचिपाहट महसूस होती है और मुंहासे व डलनेस की प्रॉब्लम भी बाकी दिनों की तुलना में ज्यादा होने लगती है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो दिनभर अपने चेहरे को बार-बार धोते रहने से बेहतर है कि आप सुबह सोकर उठते ही सबसे पहले अपने स्किनकेयर रूटीन पर ध्यान देना शुरू कर दें. अगर आप सुबह की शुरुआत अपनी स्किन की सही देखभाल से करेंगे, तो पूरे दिन उमस भरा माहौल होने के बावजूद भी आपका चेहरा फ्रेश और ग्लोइंग बना रहेगा. तो चलिए जानते हैं सुबह के उन 5 आसान कामों के बारे में, जिन्हें आपको अपने मॉर्निंग स्किनकेयर रूटीन में जरूर शामिल करना चाहिए.

morining skincare routine


गुनगुने पानी और माइल्ड क्लींजर का इस्तेमाल

जब आप सुबह सोकर उठते हैं, तो आपको सबसे पहला काम जो करना चाहिए, वह है अपने चेहरे की अच्छे से सफाई. ऐसा इसलिए क्योंकि रातभर हमारी स्किन पर जो भी थोड़ा-बहुत ऑयल और पसीना जमा हो जाता है, उसे सुबह साफ करना बहुत ही जरूरी हो जाता है. सुबह सोकर उठने के बाद सबसे पहले अपने चेहरे को गुनगुने पानी से अच्छी तरह से धोएं. इसके बाद अपनी स्किन टाइप को ध्यान में रखते हुए एक माइल्ड और सल्फेट-फ्री क्लींजर का इस्तेमाल अपने चेहरे को धोने के लिए करें. अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो टी-ट्री या नीम बेस्ड क्लींजर सबसे अच्छा काम करेगा. इस तरह का क्लींजर आपके चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल को हटाने के साथ ही पोर्स की गहराई से सफाई करने में भी मदद करेगा.

ये भी पढ़ें: ऑयली स्किन से हर समय रहते हैं परेशान? घर पर बनाएं ये 3 टोनर, मिनटों में मिलेगा फ्रेश और ऑयल फ्री लुक

स्किन को रिफ्रेश करने के लिए टोनर लगाएं

जब आप चेहरे की सफाई अच्छे से कर लेते हैं, तो इसके बाद का सबसे जरूरी स्टेप होता है टोनर का इस्तेमाल करना. बारिश के इन दिनों में स्किन में मौजूद पोर्स बड़े हो जाते हैं, जिसकी वजह से गंदगी के अंदर जाने का खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है. क्लींजिंग के बाद एक अच्छे टोनर का इस्तेमाल करने से पोर्स टाइट होते हैं और स्किन का पीएच लेवल भी बैलेंस्ड रहता है. इस मौसम के लिए अल्कोहल-फ्री टोनर या प्योर गुलाब जल सबसे बेहतरीन ऑप्शन है. इसे आप एक कॉटन पैड की मदद से चेहरे पर लगा सकते हैं या फिर डायरेक्टली चेहरे पर स्प्रे भी कर सकते हैं. इससे आपकी स्किन इंस्टैंटली फ्रेश लगने लगती है.

ऑयल-फ्री या जेल बेस्ड मॉइस्चराइजर चुनें

कई लोगों का ऐसा मानना होता है कि बारिश के दिनों में हवा में मॉइस्चर होने की वजह से उन्हें अलग से मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है. अगर आप भी ऐसा ही मानते हैं, तो यह आपकी एक बहुत ही बड़ी गलतफहमी है. अगर आप एक मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो आपकी स्किन खुद को प्रोटेक्टेड रखने के लिए और भी ज्यादा ऑयल प्रोड्यूस करेगी, जिसकी वजह से आपके चेहरे पर मुंहासे भी बढ़ने लग जाएंगे. ऐसा न हो, इसलिए टोनर का इस्तेमाल करने के बाद अपने चेहरे पर मॉइस्चराइजर जरूर ही लगाएं. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि बारिश के इस मौसम में आपको बहुत ही हैवी या फिर क्रीमी मॉइस्चराइजर की जगह पर एक लाइटवेट, जेल-बेस्ड या फिर वॉटर-बेस्ड मॉइस्चराइजर का ही इस्तेमाल करना है. इस तरह के प्रोडक्ट्स आपकी स्किन में आसानी से एब्जॉर्ब हो जाते हैं और आपकी स्किन ऑयली भी नहीं होती.

ये भी पढ़ें: गमले में उगे एलोवेरा से इस तरह बनाएं नेचुरल कोलेजन जेल, रिंकल्स और ढीली स्किन की होगी परमानेंट छुट्टी

सनस्क्रीन लगाना कभी न भूलें

अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें लगता है कि बारिश के दिनों में आसमान में बादल छाए होने की वजह से आपको सनस्क्रीन लगाने की जरूरत नहीं है, तो आप पूरी तरह से ही गलत हैं. आपको शायद यह जानकर हैरानी हो, लेकिन बादलों के पार से भी सूर्य की हानिकारक यूवी किरणें आपकी स्किन तक पहुंचती हैं और उसे नुकसान पहुंचाने का भी काम करती हैं. इसलिए घर से बाहर जाने से पहले, या घर के अंदर रहते हुए भी, सुबह के रूटीन में सनस्क्रीन जरूर शामिल करें. बारिश के इन दिनों के लिए नॉन-कॉमेडोजेनिक और मैट-फिनिश वाली सनस्क्रीन, SPF 30 या उससे अधिक सबसे बेस्ट होती है. इस तरह की सनस्क्रीन आपकी स्किन को चिपचिपा बनाए बिना प्रोटेक्शन देती है.

खूब पानी पिएं और हेल्दी ब्रेकफास्ट करें

एक ग्लोइंग और हेल्दी लुकिंग स्किन पाने के लिए सिर्फ बाहर से उसकी देखभाल करना काफी नहीं है, इसके लिए आपको अंदर से भी उसे नरिशमेंट देने की कोशिश करनी चाहिए. सुबह उठकर स्किनकेयर प्रोडक्ट्स लगाने के साथ-साथ एक ग्लास गुनगुना पानी या नींबू पानी जरूर पिएं. यह शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है, जिससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है. इसके अलावा, अपने ब्रेकफास्ट में सीजनल फ्रूट्स, भीगे हुए आल्मंड और एंटीऑक्सीडेंट से लोडेड चीजें शामिल करें. सही डाइट लेने से आपकी त्वचा अंदर से स्ट्रॉन्ग और ग्लोइंग बन जाएगी.


ये भी पढ़ें: बारिश के मौसम में कई स्किन प्रॉब्लम्स से बचा सकता है घर का बना नीम फेस वॉश, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >