घर पर ट्राई करें मूली पत्ता चटनी, शिवांगी ने शेयर की रेसिपी

Mooli Patta Chutney: आप मूली खरीदते हैं और पत्तों के फेंक देते हैं तो ऐसा नहीं करें. आप मूली के पत्तों का इस्तेमाल करके चटनी तैयार कर सकते हैं.

Mooli Patta Chutney: अगर खाने में थोड़ा चटपटा स्वाद जोड़ना चाहते हैं तो चटनी बना सकते हैं. आपने धनिया की चटनी, नारियल की चटनी या टमाटर की चटनी को तो जरूर खाया होगा. लेकिन क्या आपने कभी मूली पत्ता चटनी को ट्राई किया है? अगर आप चटनी के शौकीन हैं और हमेशा कुछ नया ट्राई करना पसंद करते हैं, तो मूली पत्ता चटनी की ये रेसिपी आपके लिए अच्छा ऑप्शन है. इस चटनी की खास बात ये है कि झटपट तैयार हो जाती है. इस चटनी की रेसिपी को कंटेंट क्रिएटर शिवांगी दुबे ने इंस्टाग्राम अकाउंट @cookwithshivangi_ पर शेयर किया है. 

मूली पत्ता चटनी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • मूली के पत्ते- 1 कप, धोकर कटे हुए
  • मूली- एक चौथाई कप, कटी हुई
  • टमाटर-1
  • लहसुन- 4–5 कलियां
  • अदरक- 1 इंच का टुकड़ा
  • हरी मिर्च- 1–2
  • हरा धनिया- आधा कप
  • तेल- आधा छोटी चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • काला नमक- आधा छोटी चम्मच
  • चाट मसाला- आधा छोटी चम्मच
  • चिली फ्लेक्स- आधा छोटी चम्मच (ऑप्शनल)
  • नींबू का रस- 1–2 छोटी चम्मच

मूली पत्ता चटनी को कैसे तैयार करें? 

  • मूली पत्ता चटनी बनाने के लिए आप एक पैन में आधा छोटा चम्मच तेल गरम करें. इसमें आधे कटे हुए टमाटर और लहसुन की कलियां डाले.
  • अब मध्यम आंच पर टमाटर को भूनें जब तक छिलका अलग न होने लगे. अब गैस बंद कर दें और थोड़ी देर टमाटर को ठंडा होने दें. फिर टमाटर का छिलका निकाल दें.
  • मिक्सर जार में कटे हुए मूली, मूली के पत्ते, अदरक, हरी मिर्च, हरा धनिया और भुने टमाटर और लहसुन डालें. सभी चीजों को पीस लें. इसे आप एक बर्तन में निकाल लें. अब इसमें नमक, काला नमक, चाट मसाला, लाल मिर्च फ्लेक्स और नींबू का रस डालें. अच्छी तरह से मिला लें. इस तरह से आप आसानी से मूली पत्ता की चटनी को तैयार कर सकते हैं. इसे आप चावल दाल या पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Spongy Dhokla Recipe: मिनटों में तैयार करें एकदम मुलायम और जालीदार ढोकला, जानें बनाने का तरीका  

यह भी पढ़ें: Aloo Dum Recipe: घर पर बनाएं सबकी फेवरेट आलू दम, इस तरीके से करें तैयार



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >